फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,forest

नकटिया पुल : शाहजहांपुर रोड पर वन विभाग ने पेच फंसाया

Tue, 12 Nov 2019 06:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,forest
बरेली। शाहजहांपुर रोड पर नकटिया नदी पर बनाए जा रहे पुल के निर्माण वन विभाग के रिवाइज एस्टीमेट देकर अड़ंगा लगा दिया है। अपनी जमीन के इस्तेमाल के लिए वन विभाग ने पहले सेतु निगम को आठ लाख का एस्टीमेट दिया था जिसे अब बढ़ाकर 74 लाख का कर दिया है और एनओसी भी रोक दी है। इससे पुल का निर्माण अटक गया है। सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह ने डीएम से जनहित में इस दिक्कत का समाधान कराने की गुजारिश की है।
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर रोड पर 5.50 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण पिछले साल सितंबर में मंजूर हुआ था। सेतु निगम को इस प्रोजेक्ट के लिए रिजर्व फारेस्ट की 0.4377 हेक्टेयर गैर वानिकी जमीन का इस्तेमाल करना था। आड़े आने वाले पेड़ भी काटे जाने थे। सेतु निगम ने इसके लिए एनओसी मांगी तो दिसंबर 2018 में डीएफओ ने करीब 7.92 लाख रुपये का एस्टीमेट दिया था। सेतु निगम ने इस एस्टीमेट के आधार पर पुल के प्रोजेक्ट में ही ये धनराशि शासन से स्वीकृत करा ली थी लेकिन काम तक शुरू नहीं हो पाया। अब हाल ही में वन विभाग ने इस काम के लिए 74.36 लाख का संशोधित एस्टीमेट सेतु निगम को भेज दिया है। यह देखकर सेतु निगम के अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि इतना बजट देने के लिए शासन तैयार नहीं होगा। साथ ही इस औपचारिकता में काफी वक्त भी लग जाएगा। इस मामले को लेकर सीपीएम ने डीएम नितीश कुमार से वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

‘नकटिया पुल के लिए वन विभाग का संशोधित बजट बहुत ज्यादा है। इसके लिए जिलाधिकारी को लिखा गया है। ताकि इस समस्या का समाधान जल्द ढूंढा जा सके।’
- वीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed