फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

कप्तान ने पूछा- जब गनर मिला है तो अकेले क्यों जाती हैं बाहर

Tue, 26 Nov 2019 08:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities

निदा और फरहत की सुरक्षा में ढील की जानकारी पर निदा से की बात
विज्ञापन

फरहत से सोमवार को होगी बात, गनर की सफाई- वो स्कूटी से चलती हैं तो नहीं कर पाता फॉलो

बरेली। तीन तलाक व अन्य मसलों को लेकर कट्टरपंथियों के निशाने पर रहने वाली निदा और फरहत लगातार खतरा जताकर रिपोर्ट कराती हैं पर सुरक्षा के मानक खुद ही भूल जाती हैं। एसएसपी को सूचना मिली कि दोनों अक्सर बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अकेले ही चली जाती हैं। उन्होंने निदा से इस बारे में बात की, फरहत को सोमवार को बुलाया गया है।
शनिवार को ही निदा खान और फरहत नकवी ने अलग-अलग थानों में धमकियों भरी कॉल आने की रिपोर्ट कराई है। दोनों ही पिछले दिनों में कई बार अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा जता चुकी हैं। निदा ने तो डीजीपी को भेजे पत्र में यहां तक कहा कि कट्टरपंथी उनका हाल कमलेश तिवारी की तरह कर सकते हैं। इस पर एसएसपी ने दोनों के सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। पता लगा कि दोनों अक्सर बाजार व भीड़ वाले स्थानों पर बिना सुरक्षा के चली जाती हैं जबकि दोनों के साथ गनर लगे हैं। गनर बुलाकर भी बात की गई। बताते हैं कि फरहत के गनर ने कहा कि वह स्कूटी पर चलती हैं तो उन्हें भीड़ में फॉलो करना मुश्किल होता है। वह कभी बाइक तो कभी दूसरे वाहन से साथ चलने की कोशिश करता है। तब एसएसपी ने दोनों को बुलवाने को मेसेज कराया। निदा पहुंचीं और बताया कि वह बाहर कार से ही जाती हैं और तब गनर भी साथ होता है। दोपहिया वाहन चलाना उन्हें आता ही नहीं। तब एसएसपी ने उन्हें सजग रहने की बात कहकर भेज दिया।
विज्ञापन


निदा और फरहत दोनों ही सुरक्षा को लेकर खतरा जताती हैं। इसे गंभीरता से लेकर उन्हें सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध कराए गए हैं। फिर भी जानकारी मिल रही थी कि दोनों अक्सर बिना सुरक्षाकर्मी के बाहर चली जाती हैं। दोनों से इसी बारे में बात कर रहे हैं कि घर से बाहर बिना सुरक्षाकर्मी के न जाएं। सुरक्षा स्टाफ को भी चेतावनी दी गई है। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


फरहत ने सात नंबरों पर कराई धमकाने की रिपोर्ट
बरेली। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने किला थाने में सात मोबाइल नंबरों के आधार पर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। बताया है कि इन नंबरों से उन्हें कॉल करके अभद्र व अश्लील भाषा का प्रयोग किया जाता है। वह विरोध करती हैं तो कॉल करने वाला गालीगलौज कर धमकियां देने लगता है। किला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि नंबरों की जांच साइबर सेल से कराई जाएगी। वहां से दोषी चिह्नित होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। बता दें कि फरहत के एडिट फोटो के साथ फेसबुक पर हले कई पोस्ट और कमेंट कर दिए गए थे। उस मामले में भी रिपोर्ट लिखी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed