{"_id":"5dd6f5448ebc3e54f57afddc","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly384974527","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागे डीडी.. अफसरों से जवाब मांगा, एक कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागे डीडी.. अफसरों से जवाब मांगा, एक कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एनजीटी और शासन के सख्त आदेशों के बावजूद पराली जलाने के मामले में सोए अफसरों पर कार्रवाई की नौबत आई तो उनकी नींद खुल गई। इस मामले में जवाबतलब होने के बाद कृषि उपनिदेशक ने अपने विभाग के उन सभी तहसीलस्तरीय अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए दो दिन के अंदर जवाब देने को कहा है जिनके इलाके में सेटेलाइट के जरिये पराली जलाने के मामले पकड़े गए हैं। बहेड़ी के एक कर्मचारी को निलंबित भी कर दिया गया है।
उप कृषि निदेशक की ओर से गुरुवार को पराली जलाने के मामलों में नोटिस जारी किए गए। सेटेलाइट रिपोर्ट के आधार पर जारी इस नोटिस के मुताबिक आंवला में पराली जलाने के दो मामले, फरीदपुर में सात, नवाबगंज में चार, सदर में सात, मीरगंज में तीन घटनाएं पकड़ी गई हैं। इन सभी तहसीलों के उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। उप कृषि निदेशकों को किसानों को पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बहेड़ी के उप संभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय में तैनात गिरीश कुमार को तैनाती क्षेत्र बहेड़ी के सियाठेर में पराली जलाने की घटना में कार्रवाई न करने पर निलंबित कर दिया गया है।
अलीगंज पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में बटाईदार पर दर्ज की रिपोर्ट
आंवला। सरकार किसानों को पराली जलाने से लगातार मना कर रही है, बावजूद इसके कुछ लोग पराली जला रहा है। बताते हैं कि कस्बा निवासी हनीफ अलीगंज सिरौली रोड पर पेट्रोल पंप के सामने अपने खेत में पराली के अवशेष जला रहा था। तभी उधर से गश्त पर निकले अलीगंज थाने के मुख्य आरक्षी रमेश चंद्र शर्मा ने उसे ऐसा करते देख लिया। मुख्य आरक्षी ने हनीफ पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हनीफ बटाईदार बताया जाता है।
विज्ञापन
पराली जलाने वालों पर कराएं कार्रवाई
मीरगंज। शीशगढ़ क्षेत्र में पराली जलाए जाने के वीडियो और ऑडियो क्लिप जलाए जाने के मामले के बाद प्रशासन लगातार ग्राम प्रधानों व सचिवों के साथ बैठक कर पराली जलाने वालों को चिंह्ति करने में जुटा हुआ है। गुरुवार को हुई बैठक में एसडीएम राजेश चंद्र ने भी इसी पर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव से कहा कि गांव में कोई व्यक्ति पराली जलाए तो उसे समझाओ और न माने तो तत्काल संबंधित थाने में सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराओ। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रणविजय सिंह व एडीओ पंचायत सोहन लाल रस्तोगी के अलावा सभी ग्राम पंचायत अधिकारी व विकास अधिकारी ग्राम प्रधानों में लाखन सिंह मौर्य, गौरव सिंह, महेेंद्र सिंह, गौतम सिंह, राहुल पटेल मौजूद रहे।
किसानों को पराली न जलाने के
लिए प्रेरित करें प्रधान: लेखपाल
नवाबगंज। एसडीएम ने बुधवार को प्रधानों और लेखपालों की बैठक लेकर उनसे किसानों को खेतों में पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने को कहा। तहसील सभागार में एसडीएम कुमार धर्मेंद्र ने लेखपालों और ग्राम प्रधानों से कहा कि पराली जलाने से खेतों के मित्र कीट तो मरते ही हैं, वायु भी दूषित होती है। इससे लोगों के जीवन को खतरा पैदा हो रहा है। शासन इसे गंभीरता से ले रहा है। लेखपाल अपने क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक करें। इस दौरान ग्राम प्रधान उत्तम गंगवार, मोहम्मद इरशाद, मनोज शर्मा, हीरालाल, जमुना प्रसाद, राधेश्याम, जयेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।