{"_id":"5dcefc2b8ebc3e54e0372451","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3841871103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि क्रय समिति एसटीपी के लिए खरीदेगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि क्रय समिति एसटीपी के लिए खरीदेगी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसटीपी लगाने के लिए प्रशासन को तीन जगह सरकारी भूमि मिल गई है लेकिन चौबारी के बारीनगला में एक किसान से जमीन खरीदी जानी है। इसके लिए जल निगम के एक्सईएन ने डीएम नितीश कुमार से भूमि क्रय समिति का गठन करने का आग्रह किया है।
नमामि गंगा प्रोजेक्ट के तहत शहर में चार जगहों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी लगनी है, ताकि नालों का पानी साफ होने के बाद ही नदियों में जाए। इसके लिए प्रशासन को जल निगम को जमीन उपलब्ध करानी है। प्रशासन को हरूनगला और कतारपुर के साथ तुलाशेरपुर में भी सरकारी जमीन मिल गई है, लेकिन चौबारी में बारीनगला के पास एक किसान से 0.8 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी है। यह प्रक्रिया भूमि क्रय समिति का गठन करने के बाद ही पूरी होगी। इसके लिए एक्सईएन जल निगम संजय कुमार ने डीएम को लेटर भी भेजा है।