{"_id":"5dc327c68ebc3e5b0b554f95","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly383019023","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयूर वन चेतना केंद्र के खूनी मोड़ पर खतरा कम करने के लिए काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयूर वन चेतना केंद्र के खूनी मोड़ पर खतरा कम करने के लिए काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर मयूर वन चेतना केंद्र के पास खूनी मोड़ पर हादसों का खतरा कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने काम शुरू करा दिया है। सड़क के गड्ढों को भरने के साथ मोड़ पर वाहन चालकों के लिए खतरनाक बनी झाड़ियों को भी साफ कराया जा रहा है। ड्राइवरों को सचेत करने के लिए रेडियम सिग्नल बोर्ड भी मंगा लिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी अफसरों के मुताबिक रविवार तक रोड सुरक्षा के सभी काम पूरे करा लिए जाएंगे।
पीलीभीत हाईवे पर निर्माणाधीन हवाई अड्डे के पास ही मयूर वन चेतना केंद्र है जहां भयंकर मोड़ पर आए दिन हादसे होते हैं। हालांकि इसके बावजूद यहां रोड सेफ्टी के काम नहीं हुए हैं। हाईवे के मोड़ पर घनी झाड़ियां होने से भी रास्ता आगे तक सही से नहीं दिखाई देता है। गड्ढे होने और सिग्नल न होने की वजह यहां हादसे हो रहे थे। पीडब्ल्यूडी की यह लापरवाही सामने आने के बाद यहां सड़क सुरक्षा के कामों को शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी की टीम यहां गड्ढे भरने को पैच वर्क करा रही है। साथ ही बुधवार को मोड़ के किनारे खतरा बनी झाड़ियों को भी काटा गया है, ताकि दूर तक रोड साफ दिखाई दी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि मोड़ पर रेडियम सिग्नल बोर्ड भी मंगवा लिए गए हैं। इन्हें भी दो-तीन दिन में लगवा दिया जाएगा। इससे यहां खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा।
शाहजहांपुर और बीसलपुर रोड पर भी भरवाए जा रहे हैं गड्ढे
सेटेलाइट से शाहजहांपुर और बरेली से बीसलपुर रोड पर भी गड्ढों को भरवाया जा रहा है। यहां भी पैच वर्क न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कमिश्नर सहित दूसरे अधिकारियों की फटकार के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम ने मरम्मत के काम प्रारंभ करा दिए हैं।
विज्ञापन
मयूर वन चेतना केंद्र मोड़ सहित कई सड़कों पर मरम्मत के काम शुरू करा दिए गए हैं। रोड सुरक्षा के भी काम कराए जा रहे हैं। रविवार तक इन सभी कामों को पूरा कर लिया जाएगा।
-प्रमेश गुप्ता, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी