फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

त्योहारों की भीड़ में हादसों का खतरा, पुलों के निर्माण पर रोक

Tue, 22 Oct 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। जिला प्रशासन ने उर्स-ए- रजवी और दिवाली के दौरान भीड़भाड़ के माहौल में शहर की मुख्य सड़कों पर निर्माणाधीन पुलों से हादसा होने का खतरा जताते हुए 23 से 28 अक्तूबर तक उनके निर्माण पर रोक लगा दी है। सोमवार को एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने सेतु निगम के डीपीएम को कलक्ट्रेट बुलाकर इस मसले पर बातचीत कर यह निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

उर्स-ए-रजवी 23 से 25 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान किला-चौपुला और अयूब खां रोड पर काफी भीड़ रहेगी। धनतेरस और दिवाली की खरीदारी के लिए भी सड़कों पर भीड़ उमडे़गी। चौपुला चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सड़क के बीचोबीच बोर्ड बैरीकेडिंग और ड्रिल मशीन समेत काफी भारी-भरकम सामान रखा हुआ है। इसी तरह सेटेलाइट चौराहे पर भी निर्माण कार्य के दौरान गार्डर या सरिया टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होने की आशंका जताई गई है। चूंकि यहां रोडवेड बस स्टेशन भी है। इसलिए यहां जबरदस्त भीड़ भी रहेगी। लालफाटक जहां सेतु निगम और रेलवे दोनों फ्लाईओवर बना रहे हैं, वहां भी इसी तरह का अंदेशा है। यहां पहले कई हादसे हो भी चुके है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने 23 से 28 अक्तूबर तक फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के निर्माण पर रोक लगा दी है। एडीएम सिटी ने सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन को बुलाकर पुलों का काम बंद रखने के साथ कई और दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

सड़कों से हटने लगा साजोसामान
सेतु निगम के स्टाफ ने सेटेलाइट, चौपुला और लालफाटक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ओवरब्रिज को बनाने के लिए सड़क पर बैरिकेडिंग सहित अन्य मशीनें रखी हैं। एडीएम सिटी के निर्देश के बाद उर्स और त्योहार को देखते हुए सेतु निगम के स्टाफ ने सड़क के बीचोंबीच रखे बोर्ड और बैरिकेडिंग को समेटना शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed