फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

‘सुनसान जगह पर अंडरपास बनने से बढ़ेंगी आपराधिक घटनाएं’

Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। रेलवे प्रशासन ग्राम बमियाना में अंडरपास आबादी से दूर सुनसान जगह पर बना रहा है। इससे यहां लूट, हत्या सहित दूसरी आपराधिक घटनाओं के होने की आशंका पैदा हो गई है। स्थानीय लोग इसे लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने एडीएम सिटी से मिलकर भविष्य में पैदा होने वाले इस खतरे से अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि यह अंडरपास गांव के पुराने रास्ते पर बनाया जाए। अगर पुराने रास्ते पर अंडरपास बनाने में कोई दिक्कत आ रही है तो ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे का अभी केबिन बना है, अंडरपास उसके पास से निकाला जा सकता है। प्लेटफार्म और विंडो तक पहुंचने के लिए फ्लाईओवर बनाया जा सकता है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कुछ और भी सुझाव दिए हैं। लोगों का कहना है कि वर्तमान में जहां अंडरपास बन रहा है, वहां ग्रामीणों की अगर जानमाल को खतरा होता है तो इसकी जिम्मेदारी रेलवे की होगी। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को उचित समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed