{"_id":"5d9263df8ebc3e93b774f63d","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3782728141","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 24 माह का रुका हुआ वेतन दिलाने, जियो टैगिंग के लिए स्मार्ट फोन दिलाने, ईपीएफ आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने सोमवार को विकास भवन में प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। सीडीओ ने आश्वासन देकर रोजगार सेवकों को शांत किया।
संगठन के पदाधिकारी सुबह दस बजे ही विकास भवन में जुट गए और मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। उनका कहना था कि जियो टैगिंग के कई काम करने पड़ते हैं। इसलिए उनको स्मार्ट फोन दिया जाए। इसके अलावा रोजगार सेवकों को उत्पीड़न रोका जाए। अपनी मांगो को लेकर रोजगार सेवकों ने सीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाएगा। इस के दौरान संगठन के हेमंत चौहान, मनोज शर्मा, महेश कुमार, दुर्वेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।