{"_id":"5d7fea918ebc3e0130771b09","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3764517124","type":"story","status":"publish","title_hn":"2021 तक खत्म हाेंगी कच्ची सड़कें 54 करोड़ से होगी कामों की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2021 तक खत्म हाेंगी कच्ची सड़कें 54 करोड़ से होगी कामों की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बोर्ड बैठक में हुई घोषणा के बाद शहर की कच्ची सड़कों को 2021 तक पक्का करने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में 54 करोड़ रुपये से 470 निर्माण कार्य होंगे। अगले महीने तक इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसको लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है।
पिछले दिनों हुए नगर निगम के परिसीमन के बाद आसपास के कई गांवों को निगम क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है, जिसके बाद वार्डों की संख्या 72 से बढ़कर 80 हो गई है। मगर इनमें से तमाम वार्ड ऐसे हैं, जहां आज भी तमाम गलियां कच्ची पड़ी हैं। बरसात के दौरान यहां जलभराव हो जाता हैं, वहीं संजयनगर और पुराना शहर के कुछ इलाकों में तो पूरे साल जलभराव रहता है। पिछले दिनों बोर्ड बैठक में भी सड़कों लेकर मुद्दा उठा था तो तय हुआ कि वर्ष 2021 तक नगर निगम क्षेत्र की सारी कच्ची गलियों को पक्का किया जाएगा। इसके बार सारे पार्षदों से उनके क्षेत्र की कच्ची गलियों की सूची मांगी गई। इस दौरान एक हजार से ज्यादा गलियों की सूची सामने आई है और अब इन्हें दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है।
280 कार्यों के हुए टेंडर, 190 की प्रक्रिया जारी
कच्ची गलियों को पक्की करने की कवायद शुरू हो चुकी है। नगर निगम के एक्सईएन संजय चौहान ने बताया कि 30 करोड़ की राशि के 280 निर्माण कार्यों के टेंडर हो चुके हैं और वर्क ऑर्डर इसी महीने जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, 24 करोड़ रुपये की राशि से 190 निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जो अक्टूबर तक पूरी करके वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इस राशि से सड़क, सीसी टाइल्स, नाला और नाली के निर्माण होंगे।