फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

स्मार्ट सिटी- एलन क्लब और संजय कम्युनिटी हॉल की जगह होगा मॉल

Sat, 14 Sep 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। एलन क्लब और संजय कम्युनिटी हॉल को व्यवसायिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं, जिला उद्योग केंद्र के पास हैंडीक्राफ्ट सेंटर विकसित करने की तैयारी है, जहां जरी-जरदोजी, सुर्मा, मांझा-पतंग के कारोबार की तरक्की के लिए काम होगा। स्मार्ट सिटी के तहत इन दोनों प्रोजेक्ट को विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम ने बरेली पहुंचकर इन दोनों प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली और स्थलीय निरीक्षण किया। इस टीम में प्रोफेसर नदीम खलील, एसोसिएट प्रोफेसर संजीव माहेश्वरी, फरहान फाजिली शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के मुताबिक संजय कम्युनिटी हॉल, उसके पास स्थित तालाब और एलन को जोड़कर व्यवसायिक केंद्र बनाया जाएगा। इसके तहत संजय कम्युनिटी हाल की जगह जो कॉम्प्लेक्स बनेगा, वहां फूड कोर्ट, ऑडिटोरियम और रेस्टोरेंट होगा। तालाब में एसटीपी लगाकर मनोरंजन के उद्देश्य से पब्लिक स्पेस के रूप में विकसित किया जाएगा। एलन क्लब की जगह मॉल बनेगा, जिसमें आर्थिक और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां होंगी। एलन क्लब सब्जीमंडल की जगह मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत इस क्षेत्र को खेल, मनोरंजन, खरीदारी और खानपान समेत कई सुविधाओं के लिए एक साथ तैयार किया जाएगा। तालाब के किनारे लोगाें को टहलने के लिए जॉगिंग ट्रैक भी बनेगा। टीम ने प्रोजेक्ट को देखने के बाद संजय कम्युनिटी हॉल और एलन क्लब की जमीन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

हैंडीक्राफ्ट सेंटर में शहर की पहचान को मिलेगा मुकाम
संजय कम्युनिटी हॉल से पहले टीम ने जिला उद्योग केंद्र के पास हैंडीक्राफ्ट सेंटर के लिए जमीन का निरीक्षण किया। यहां 80 करोड़ रुपये की लागत से हैंडीक्राफ्ट सेंटर का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसके तहत बरेली की पहचान बन चुके जरी-जरदोजी, सुरमा, पतंग-मांझा और फर्नीचर के लिए सेंटर बनाए जाएंगे। यहां बरेली के इन उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा और इनके आयात-निर्यात के लिए कामर्शियल सेंटर भी बनेगा। साथ ही इन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed