{"_id":"5d7168078ebc3e016308dbca","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly375057987","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरलाइन डालने के दौरान फूटी पाइपलाइन तो घेरी जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरलाइन डालने के दौरान फूटी पाइपलाइन तो घेरी जेसीबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेंट्रल सीवर लाइन डालने के दौरान जेसीबी से पानी की पाइपलाइन फूट गई और कई घरों की पानी सप्लाई बंद हो गई। बृहस्पतिवार जब जेसीबी दोबारा सीवरलाइन डालने पहुंची तो लोगों ने घेराव कर लिया और पहले पाइपलाइन की मरम्मत कराई फिर सीवर लाइन का काम करने दिया।
इन दिनों ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज, कालीबाड़ी होकर चौपुला तक सेंट्रल सीवर लाइन डालने का काम हो रहा है। यह काम रात के दौरान चल रहा है। तीन दिन पहले कालीबाड़ी में सीवर लाइन डालने के दौरान पाइपलाइन फट गई तो ठेकेदार के कर्मचारियों उसे वैसे ही बंद करके आगे काम शुरू कर दिया। इसके बाद दो दिन काम बंद रहा। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे ठेकेदार के कर्मचारी जेसीबी लेकर सीवर लाइन डालने का काम करने पहुंचे तो कालीबाड़ी पर लोगों ने उन्हें घेर लिया और काम नहीं करने दिया। इसके बाद लोग जेसीबी को घेरकर वहीं लेकर गए, जहां पाइपलाइन फटी थी। पहले पाइपलाइन की मरम्मत कराई और उसके बाद आगे का काम करने दिया।