फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों की नजर जम्मू-कश्मीर पर

Fri, 06 Sep 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर को वास्तविक स्वर्ग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों को जम्मू-कश्मीर में विकास की संभावनाएं चिह्नित कर अपनी-अपनी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर मंत्रालयों में काम शुरू हो गया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के मुताबिक उनके मंत्रालय की ओर से भी जम्मू-कश्मीर में भविष्य निधि संगठन कार्यालय खोले जाने का फैसला लिया गया है। मंत्रालय के अफसरों नौ सितंबर को सर्वे के लिए जाने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके साथ वहां राज्य कर्मचारी बीमा अस्पताल भी शुरू किए जाएंगे जिनका श्रमिक और कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। उन्हें सस्ता इलाज मिलेगा।
विज्ञापन

संतोष गंगवार ने बताया कि सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के कायाकल्प की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू की गई हैं। शीर्ष नेताओं के निर्देश पर सरकार के सभी मंत्रालय वहां अपनी कार्य योजनाएं बनाने में जुट गए हैं। बहुत जल्द ही इसके नतीजे दिखाई देने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अब तक कर्मचारी और श्रमिकों को केंद्रीय सुविधाएं नहीं मिल रहीं थीं क्याेंकि वहां सिर्फ राज्य सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाएं ही श्रमिक और कर्मचारियों को दी जा रही थीं, अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब केंद्र सरकार के मंत्रालय वहां अपनी भूमिकाएं तय करेंगे। उनका मंत्रालय भी वहां अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा।
विज्ञापन

मंत्रालयों को देना होगा सौ दिन के देगा लेखा-जोखा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आठ सितंबर को सरकार अपने सौ दिन पूरे कर रही है। सरकार ने सभी मंत्रालयों को इन सौ दिनों के अपने कामकाज का ब्योरा सार्वजनिक कर जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। इसके लिए बड़ा आयोजन भी हो सकता है। छोटे दुकानदार और कारोबारियों की पेंशन योजना की लांचिंग भी इसी सप्ताह होगी। दुकानदारों को तीन हजार रुपये की पेंशन देना प्रस्तावित है। यह काम भी उनका मंत्रालय संभालेगा। उन्होंने बताया कि डेढ़ करोड़ रुपये से कम टर्नओवर करने वाले कारोबारियों को इस योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालफाटक-आईवीआरआई समेत सभी पुलों की समीक्षा रविवार को, अफसरों को बुलाया
आईवीआईआरआई, लालफाटक, सेटेलाइट और चौपुला पर निर्माणाधीन पुलों के प्रोजेक्ट इन दिनों शहर की यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन गए हैं। अनियोजित ढंग से बगैर तालमेल के शुरू हुआ काम लोगों को परेशान कर रहा है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक रविवार शाम को सर्किट हाउस में बुलाई गई है। इस बैठक में कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और एसपी ट्रैफिक भी भाग लेंगे। इसमें यातायात समस्या हल करने के उपाय पर चर्चा होगी और फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed