फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

कैंट में ‘काउ’ दूर करेगा नेटवर्क की समस्या

Wed, 04 Sep 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। कैंट इलाके में लंबे समय से चल रही नेटवर्क की समस्या अब जल्द पटरी पर आने वाली है। मंगलवार को कैंट बोर्ड की विशेष बैठक में टेलीकॉम सर्विस के लिए सेल ऑन व्हील्स (काउ) को लगाए जाने पर सहमति जताते हुए मुहर लगा दी गई है। साथ ही, पूर्व में चिह्नित 24 स्थानों पर इन्हें रखने पर भी मंजूरी बन गई है। अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल टॉवर लगाने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स को आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को कैंट बोर्ड की बैठक में करीब चार प्रस्ताव रखे गए थे। कैंट में मोबाइल टॉवर लगाने की मांग स्थानीय लोग समेत सेना काफी लंबे समय से कर रहे थे। ऐसे में इसकी जरूरत को देखते हुए चिह्नित जगहों पर विचार के बाद पास कर दिया गया। इसके अलावा अन्य तीन प्रस्ताव पास हुए। एक प्रस्ताव को फिलहाल विचाराधीर रखा गया है। इसमें शहनाई बारात घर के ठेके का मामला उठा। संचालक कृष्ण कुमार मेहता ने ठेका बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। बैठक में अधिकांश पार्षद इसके पक्ष में थे। इस पर आवेदन पर विचार के लिए बोर्ड ने सहमति दे दी। बैठक में कैंट बोर्ड संचालित अस्पताल का मुद्दा भी उठा। इस पर 4 सितंबर को बोर्ड कार्यालय में बैठक करेंगे और मतदाता सूची विवाद समेत कई मुद्दे रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed