{"_id":"5d62ec528ebc3e01696860a8","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3736078154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा महारानी के जुलूस के लिए भारी वाहनों को छोड़ना पड़ेगा दिल्ली हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा महारानी के जुलूस के लिए भारी वाहनों को छोड़ना पड़ेगा दिल्ली हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोमवार को शहर में गंगा महारानी की शोभायात्रा निकाली जानी है, जिसके चलते दिल्ली रोड पर बसों को डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस कार व छोटे वाहनों का रास्ता भी जरूरत के हिसाब से बदलेगी। हालांकि यह व्यवस्था शोभायात्रा के गुजरने के दौरान ही लागू रहेगी।
सोमवार दोपहर 12 बजे से दो बजे तक गंगा महारानी की शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा का केंद्र किला रोड पर अलखनाथ मंदिर के आसपास रहता है। इस लिहाज से शोभायात्रा के समय चौपुला से किला रोड को ही वाहनों की आवाजाही रोकने का प्लान है। टीआई जेएस अस्थाना ने बताया कि यातायात पुलिस दोपहर 12 से तीन बजे तक इस रोड पर वाहनों की आवाजाही कम रखेगी। दिल्ली जाने वाली बसों को सेटेलाइट बस स्टैंड की ओर से पीलीभीत रोड होकर मिनी बाईपास के जरिये दिल्ली दिशा में भेजा जाएगा। कारें भी इधर होकर ही निकाली जा सकती हैं, वहीं अन्य छोटे वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा सकता है। शोभायात्रा का समय आगे पीछे होने से मार्गों पर वाहनों को उसी हिसाब से रोका जा सकता है।