{"_id":"5d3cae308ebc3e6cf805f1f1","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly370253679","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को व्हीलचेयर का मिला तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को व्हीलचेयर का मिला तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ की ओर से शनिवार को डीडीपुरम सेवा संस्थान में दिव्यांगों को व्हील चेयर का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने संस्थान के तीन दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर सौंपकर उनका मनोबल बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि जिला दिव्यांग जनसशक्तिकरण विभाग के अधिकारी मुनीष बंसल, पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. रवि मेहरा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान गौरी श्रीवास्तव, रेशू अरोरा और अजय श्रीवास्तव को व्हील चेयर प्रदान की गई। अतिथियों ने संस्थान के स्पीच थेरेपी विभाग, जिम व फिजियोथेरेपी विभाग, बच्चों की क्लासेज का निरीक्षण किया। संस्थान के चेयरमैन पीपी सिंह की ओर से किए गए कार्य की सराहना की। अधिकारियों ने संस्थान की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। यहां क्लब अध्यक्ष सुरेश भाटिया, सचिव हर्ष सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष मोहित खन्ना, केके गर्ग, पूर्व अध्यक्ष शिरीष गुप्ता, राजपाल सिंह, एनके कोहली, सुनील शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, पीएन शर्मा, प्रधानाचार्या राखी सागर मौजूद रहे।