फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

सावन में शनिवार, रविवार और सोमवार को बदायूं रोड न जाएं

Sun, 14 Jul 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। कांवड़यात्रा को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। सावन में शनिवार, रविवार और सोमवार को बरेली-बदायूं रोड पर कांवड़ियों को छोड़कर सभी तरह के वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध रहेगा। शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। महाशिवरात्रि को भी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

सावन 17 जुलाई से शुरू होंगे। पहला सोमवार 22 तारीख को होगा। महाशिवरात्रि पर्व 30 जुलाई को मनाया जाएगा। सावन में 75 से 80 प्रतिशत कांवड़िया बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर आते हैं, जो शहर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। इससे बरेली-बदायूं रोड पर कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ रहती है। सावन के प्रत्येक शुक्रवार शाम आठ बजे से सोमवार रात दस बजे तक भारी वाहनों के आने जाने पर रोक रहेगी। हल्के वाहनों और रोडवेज बसों पर रविवार सुबह छह बजे से सोमवार रात दस बजे तक प्रतिबंध रहेगा। 30 जुलाई को महाशिवरात्रि होगी। इस मौके पर भी बड़ी संख्या में कांवड़िया जलाभिषेक करते हैं। उस दिन भी कांवड़ियों की भीड़ होने से बरेली-बदायूं रोड पर अन्य वाहन नहीं चल सकेंगे।
विज्ञापन


भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
बरेली होकर लखनऊ-दिल्ली जाने आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर जाएंगे। बरेली से रामपुर व मुरादाबाद की ओर भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर जाएंगे। नैनीताल व पीलीभीत से बरेली होकर लखनऊ जाने आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर चलेंगे। बरेली व ट्रांसपोर्ट नगर से आगरा जाने आने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर गुजरेंगे। इज्जतनगर तिराहा से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। डेलापीर मंडी तिराहा से सौफुटा रोड होकर शहर की ओर आने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। रामगंगा से कोई भारी वाहन सुभाषनगर की ओर नहीं जा सकेगा। सभी वाहन बुखारा की ओर जाएंगे। बुखारा मोड़ से कोई भारी वाहन बदायूं रोड व लाल फाटक की तरफ नहीं जाएगा। बरेली से बदायूं और आगरा को जाने आने वाले सभी वाहन अखा तिराहा से गैनी, अलीगंज, आंवला होकर चलेंगे। दातागंज की ओर से आने वाले वाहन सभी तरह के वाहन बदायूं रोड पर नहीं आ सकेंगे। आंवला से भारी वाहन भमोरा व अलीगंज होकर बरेली नहीं आ सकेंगे। सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र से भारी वाहन परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से होकर चलेंगे। शहामतगंज, लीची बाग व सैटेलाइट को आने जाने वाले सभी भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे। बीसलपुर की ओर से कोई भारी वाहन रुहेलखंड चौकी से शहर की ओर नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन दो दिन होगा
सावन में रोडवेज बसों और छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन रविवार सुबह छह बजे से सोमवार रात दस बजे तक रहेगा। पुराना रोडवेज से बसें अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया और सैटेलाइट होकर चलेंगी। दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट, नरियावल, टीपी नगर, इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास होकर जाएंगी। बरेली से आगरा की तरफ रोडवेज बसें और छोटे वाहन लालफाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, बिसौली, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होकर आ, जा सकेंगे। बरेली-बदायूं के बीच चलने वाली रोडवेज बसें व हल्के वाहन लालफाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव होकर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed