फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

मुस्लिम इलाकों में बंद रहा बाजार बाकी इलाकों में भी दिखा असर

Sat, 14 Dec 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
सिविल लाइंस से लेकर पुराना शहर के बाजारों तक पसरा रहा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
सिविल लाइंस से लेकर पुराना शहर के बाजारों तक पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध में मुस्लिम व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

बरेली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध का शुक्रवार को बाजार पर पूरा असर दिखा। सैलानी समेत अन्य मुस्लिम इलाकों में बाजार पूरी तरह बंद रहा। सिविल लाइंस समेत अन्य इलाकों में भी मुस्लिम व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। हालांकि कुछ दुकानें खुली भी थीं लेकिन विरोध और बरसात के चलते ग्राहक नजर नहीं आए।
पुराना शहर में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध सबसे ज्यादा नजर आया। मुस्लिम इलाके के सबसे प्रमुख बाजार सैलानी में छोटी-बड़ी सभी दुकानें बंद थीं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र मीरा की पैठ में भी विरोध का असर देखने को मिला। मुस्लिम व्यापारियों की यहां भी अधिकांश दुकानें बंद रहीं। विरोध के साथ ही कुछ असर बरसात का भी था। कांकरटोला के बाजार में भी यही स्थिति रही। कुछ दुकानें खुली भी थीं लेकिन बरसात के चलते ग्राहक नजर नहीं आए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में दिखा मिलाजुला असर
नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में भी सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि यहां आधी से ज्यादा दुकानें खुली थीं। मगर इंदिरा मार्केट में अधिकांश दुकानें बंद थीं। जिला अस्पताल रोड पर भी फड़ नहीं लगे। कुमार टाकीज के आसपास भी मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें बंद रहीं। कुतुबखाना, कोहाड़ापीर के बाजारों में भी 50 प्रतिशत तक दुकानें बंद रहीं। बटलर प्लाजा में विरोध का मिलाजुला असर देखने को मिला। हालांकि, बरसात और विरोध प्रदर्शन के चलते अधिकांश बाजारों में ग्राहकों की संख्या न के बराबर ही रही। पूरे दिन व्यापारी खाली बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed