{"_id":"60958b0b8ebc3e8d915ab551","slug":"city-wholesale-traders-profiting-on-corona-s-drugs-bareilly-news-bly445943153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दवाओं पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं शहर के थोक कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दवाओं पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं शहर के थोक कारोबारी
विज्ञापन
रिटेल दवा दुकानदारों ने लगाया आरोप, डीएम को दिया ज्ञापन
कहा- लगातार बढ़ा रहे हैं कीमतें, सख्त कार्रवाई करने की मांग
बरेली। प्रशासन की अनदेखी की वजह से कोरोना के दौर में बड़े पैमाने पर दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। अब तक यह बात आम लोग ही कह रहे थे लेकिन अब बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी ने भी डीएम को ज्ञापन देकर थोक दवा कारोबारियों पर इसे ही आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।
बरेली रिटेल केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से डीएम को दिए गए ज्ञापन में थोक दवा कारोबारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि थोक दवा कारोबारी कोरोना के इलाज में प्रयोग होने वाली आइवरमेक्टिन, डॉक्सीसाइक्लिन, विटामिन सी, जिंक जैसी तमाम दवाओं के साथ ऑक्सीमीटर, नेबुलाइजर, थर्मामीटर आदि जैसे सर्जिकल आइटम की कीमतें भी शहर के थोक दवा कारोबारियों ने बढ़ा दी हैं। रिटेल कारोबारियों ने आरोप लगाया है कि थोक कारोबारी इन दवाओं और उपकरणों को निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें भी यह चीजें महंगी बेचनी पड़ रही हैं।
रिटेल दवा दुकानदारों ने कहा है कि इससे आम लोगों को तो दिक्कत हो ही रही है, उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। खुदरा दवा कारोबारियों ने डीएम से मांग की है कि मामले की जांच कराकर कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। रिटेल कारोबारियों ने यह ज्ञापन अपने अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में दिया।