फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City lagging behind in OTS, only 1938 registrations in nine days

Bareilly News: ओटीएस में पिछड़ रहा शहर, नौ दिन में सिर्फ 1938 पंजीकरण

Tue, 24 Dec 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
City lagging behind in OTS, only 1938 registrations in nine days
रोजाना औसतन 215 उपभोक्ता ही करा रहे पंजीकरण
विज्ञापन

बरेली। बिजली निगम की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में शहर पिछड़ रहा है। प्रचार-प्रसार और कैंपों के आयोजन के बावजूद योजना के लाभ के लिए शहर में रोजाना औसतन 215-220 उपभोक्ता ही पंजीकरण करा रहे हैं। 15 से 31 दिसंबर तक चलने वाली पहले चरण के नौ दिन बीत गए हैं, शहर में अब तक 1938 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है।
ओटीएस के तहत सबसे बेहतर स्थिति विद्युत वितरण खंड द्वितीय की और सबसे खराब चतुर्थ खंड की है। सोमवार को प्रथम खंड में 55, द्वितीय में 101, तृतीय में 99 और चतुर्थ खंड में 99 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए बकाया के 50 फीसदी का भुगतान किया।
विज्ञापन

नौ दिन में ओटीएस में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता 1.53 करोड़ 45 लाख का बकाया जमा कर चुके हैं। पहले चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज में 100 और 10 किश्तों में भुगतान पर 75 फीसदी की छूट दी जा रही है। इसके बाद भी शहरी इलाका ओटीएस में पिछड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता विपुल जैन ने बताया कि लगातार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed