फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City air is getting poisonous

शहर की हवा हो रही जहरीली

Tue, 02 Mar 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
City air is getting poisonous
शहर के मुख्य अयूब खां चौराहे पर उड़ती धूल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

छह माह पहले लगाया था एक लाख का जुर्माना इसके बाद नहीं की कोई कार्रवाई

विज्ञापन
बरेली। शहर में प्रदूषण की स्थिति पर नजर रखने के लिए बनी समिति ने अब सगातार बढ़ रहे प्रदूषण से आंखें फेर ली हैं। करीब छह महीने पहले नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने निगरानी समिति का गठन किया था। उस वक्त तो समिति ने एक मामले में एक लाख रुपये का जुर्माना किया, लेकिन इसके बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। समिति ने शहर में प्रदूषण की स्थिति को लेकर कोई रिपोर्ट भी नहीं दी है।
सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई और फ्लाईओवर-ओवरब्रिज के निर्माण आदि के चलते शहर में चारों ओर धूल उड़ रही है। लिहाजा प्रदूषण का स्तर रोजाना बढ़ रहा है। सड़कों पर निकलने के दौरान लोग धूल फांकने को मजबूर हैं, लेकिन निगरानी समिति ने अब जल निगम या सेतु निगम पर कोई कार्रवाई नहीं की है। करीब छह माह पहले नगर आयुक्त ने दोनों विभागों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद निगरानी के लिए समिति बनाई थी। इसका काम शहर में कार्यदायी संस्थाओं के कामकाज की निगरानी कर रिपोर्ट देना है। उसके बाद नगर निगम स्तर से कार्रवाई की जानी थी, लेकिन आज तक निगरानी समिति ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है, जबकि शहर में कार्यस्थलों पर पानी का छिड़काव भी ठीक से नहीं कराया जा रहा है। छिड़काव न कराए जाने से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। नगर निगम दफ्तर के सामने वाली रोड पर भी छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि समिति से प्रदूषण की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी जाएगी। एनजीटी के नियमों का पालन नहीं करने वाली कार्यदाई संस्थाओं पर कार्रवाई की जाएगी। शहर को प्रदूषित नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed