फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chopla flyover

चौपुला फ्लाईओवर- पुल से पुलिस परिवारों की निजता के सवाल पर व्यू कटर का रास्ता सुझाया

Fri, 20 Sep 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
chopla flyover
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर अगर पुलिस लाइन के अंदर से गुजरा तो पुल के ऊपर से सरकारी र्क्वाटरों का नजारा साफ नजर आएगा और ऐसे में पुल पर गुजरने वाले लोगों के ताकझांक करने से पुलिस वालों के परिवारों की निजता भंग होने की आशंका रहेगी। सेतु निगम को पुलिस लाइन के अंदर फ्लाईओवर के दो पिलर बनाने के लिए एनओसी देने से पहले एसएसपी की ओर से यह आशंका जताए जाने पर सेतु निगम के अफसरों ने इस पुल पर भी श्यामगंज पुल की तरह व्यू कटर लगाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चौपुला पर नए बन रहे फ्लाईओवर की एक लेन के जरिये उसे पुराने ओवरब्रिज से जोड़ा जाना है। इसके लिए पुलिस लाइन की चहारदीवारी के अंदर दो पिलर बनाए जाने हैं जिसके लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने पुलिस विभाग से एनओसी मांगी थी।,एसएसपी की ओर से तीन बिंदुओं पर आपत्तियां लगाते हुए सेतु निगम से भी रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें पहली आपत्ति तो यह है कि प्रस्तावित भूमि पर पहले से ही भवन बना हुआ है जिसमें बनी दुकानें किराए पर चल रही हैं। दूसरी आपत्ति यह है कि इस जमीन पर पिलर बनाने के लिए अगर 13 दुकानों को तुड़वाया गया तो पुलिस विभाग को इस भवन और दुकानों के किराये के तौर पर मिलने वाले राजस्व का नुकसान होगा। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने इस पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

एसएसपी की तीसरी आपत्ति है कि चौपुला पर नए और पुराने फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए जो लेन बनेगी, वह पास में पुलिस लाइन के अंदर बने सरकारी आवासों के नजदीक होकर गुजरेगी। इससे पुल पर गुजरने वाले लोगों के ताकझांक करने का अंदेशा रहेगा और इससे पुलिस वालों के परिवारों की निजता प्रभावित होगी। मुख्य परियोजना प्रबंधक ने इस आपत्ति के जवाब में एसएसपी को पुलिस परिवारों की निजता बनाए रखने के लिए फ्लाईओवर पर व्यूकटर लगाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed