फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Child scorched due to breaking of power line wire

बिजली लाइन तार टूटकर गिरने से बच्चा झुलसा

Fri, 23 Jul 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Child scorched due to breaking of power line wire
demo photo

गुस्साए ग्रामीणों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव किया
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव लश्करीगंज ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

बरेली। तमाम कवायदों के बावजूद बिजली लाइन के तार टूटने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा। बीते दिनों शहर के मलूकपुर में तार टूटने से एक युवक की मौत के बादअब बिथरी चैनपुर के गांव लश्करीगंज में बिजली लाइन का तार टूटकर ऊपर गिरने से एक बच्चा झुलस गया। शिकायतों के बाद भी जर्जर तार न बदलने से हुई घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया लश्करीगंज गांव में वर्षों पहले बिजली लाइन बिछाई गई थी। वर्तमान में लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। आए दिन तार टूटकर गिर जाते हैं। बुधवार को तेज बारिश के दौरान बिजली लाइन का तार टूट कर गली में खड़े रामविलास के आठ वर्षीय पुत्र देवांश के ऊपर गिर गया। करंट लगने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीण बृहस्पतिवार को बरसात के बावजूद ट्रैक्टर ट्रॉली से मुख्य अभियंता ऑफिस पहुंचे। चीफ इंजीनियर के मौजूद न होने पर उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया गांव की बिजली लाइन बदलवाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। हर बार अधिकारी जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन देकर टरका देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

जिले में जर्जर बिजली लाइनों के तार बदलने की योजना पर बिजली निगम ने साल भर पहले काम शुरू किया था। इसके तहत एक हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में पुरानी लाइनों के तार बदल कर एबीसी केबल बिछाई जानी थी। तमाम कवायदों के बाद भी यह योजना अब तक सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाई है। जिले में अब तक एक भी गांव में पुराने तार नहीं बदले गए हैं।

घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। जर्जर तार बदलने का काम अगले महीने से शुरू किया जाएगा। लश्करीगंज गांव के तार बदलने के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। जल्द ही गांव में नई केबल बिछा दी जाएगी। - यूसी सोनकर, एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed