फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister will inaugurate Kovid Hospital tomorrowChief Minister will inaugurate Kovid Hospital tomorrow

मुख्यमंत्री कल करेंगे कोविड चिकित्सालय का लोकार्पण

Tue, 29 Sep 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate Kovid Hospital tomorrowChief Minister will inaugurate Kovid Hospital tomorrow
300 बेड अस्पताल, इसी का होना है लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुबह 10.30 बजे होगा कार्यक्रम, सूचना आते ही तैयारियों में जुटे अफसर

विज्ञापन
बरेली। कोविड चिकित्सालय में तब्दील हुए तीन सौ बेड के अस्पताल का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह 10.30 बजे लोकार्पण करेंगे। शासन से सूचना आते ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं। स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में इसका शिलापट भी तैयार करा लिया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही तीन सौ बेड अस्पताल को कोविड चिकित्सालय में तब्दील किया गया है। काफी दिनों से इसकी तैयारियां चल रही थीं लेकिन डॉक्टरों और दवाओं की कमी की वजह से यह अस्पताल शुरू नहीं हो पा रहा था। दो दिन पहले दौरे पर आए नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने भी रविवार को अस्पताल का निरीक्षण किया था। सोमवार को उनके लौटते शासन से लोकार्पण का आदेश जारी हो गया। मुख्यमंत्री बुधवार को ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य ने बताया कि शासन का पत्र मिल गया है। अस्पताल शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्टाफ की तैनाती भी हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को आठ और जिलों में भी हाल ही में विकसित चिकित्सा सेवाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें सौ बेड विंग महाराजगंज, दो सौ बेड अमेठी के अलावा ट्रामा सेंटर कानपुर देहात, एमएसीएच विंग सिद्वार्थ नगर, ट्रॉमा अस्पताल खुर्जा, 50 बेड मिर्जापुर और एमसीएच विंग भदोही भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed