फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister Akhilesh Yadav today in Bareilly

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बरेली में

Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Akhilesh Yadav today in Bareilly
अखिलेश यादव - फोटो : ani
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज देर शाम त्रिशूल एयरबेस पर आएंगे। यहां से राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सड़क मार्ग से आने के कारण बरेली मुरादाबाद मार्ग दो घंटे तक बाधित रहेगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम शाम को छह बजे रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम पांच बजे सड़क मार्ग से बरेली आएंगे। बरेली के त्रिशूल एयरबेस से शाम सवा छह बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक के अनुसार शनिवार को शाम चार बजे के बाद मिलक रामपुर की तरफ से कोई वाहन बरेली की ओर से नहीं आएगा। ये वाहन शाहबाद आंवला और बरेली होकर निकाले जाएंगे। मीरगंज नगरिया सादाद सो कई भी वाहन ओवरब्रिज पर नहीं जाएगा। वाहनों का आवागमन अंडर पास से ही होगा। फतहगंज पश्चिमी से कोई भी यातायात एनएच 24 पर नहीं जाएगा। ये सभी वाहन अंडर पास से निकलेंगे। परसाखेड़ा बाईपास से कोई भी वाहन लखनऊ की ओर नहीं जाएगा। नैनीताल की तरफ से कोई भी वाहन भोजीपुरा टोलप्लाजा से आगे बरेली की ओर नहीं आएगा।
विज्ञापन

इज्जतनगर फाटक से कोई भी वाहन बेरियर वन चौकी की तरफ नहीं जाएगा। विलयधाम पीलीभीत रोड बाईपास अंडर पास से कोई भी भारी वाहन रामपुर एवं बरेली की ओर नहीं आएगा। सेटेलाइट तिराहा व वीसलपुर चौराहा से कोई भी भारी वाहन बेरियर टू की तरफ नहीं जाएगा। रामपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली से अखिलेशवादियों का जत्था आज तड़के रामपुर निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed