फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of lakhs on the pretext of huge profits in investment

Bareilly News: निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी

Mon, 25 Sep 2023 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs on the pretext of huge profits in investment
बरेली। टेलीग्राम पर लिंक भेजकर ठगों ने ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर लाखों रुपये के मुनाफे का झांसा दिया जिसमें फंसकर केलाबाग निवासी युवक लाखों रुपये गंवा बैठा। पीड़ित ने किला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र के केलाबाग निवासी अमन सक्सेना को साइबर ठगों ने टेलीग्राम के चैनल का लिंक भेजा और ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिलवाने का झांसा दिया। अमन ने लिंक पर क्लिक कर चैनल को ज्वाइन कर लिया। साइबर ठगों ने अमन से 4.75 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए लेकिन उन्हें कोई मुनाफा नहीं हुआ। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन


00
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लोको पायलट से ठगी

बरेली। संत नगर निवासी विशाल कुमार गौरव रेलवे में लोको पायलट हैं। विशाल को टेलीग्राम चैनल से जोड़कर साइबर ठगों ने मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। उनसे शेयर मार्केट में निवेश कराया और कई बार में 1.80 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। साइबर ठगों ने नुकसान होने की बात कहकर उनकी रकम हड़प ली। विशाल ने एसएसपी से घटना की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ये बरतें सावधानी
-किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
-किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
-किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
-किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

-वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

-रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

-फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

-ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

-ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed