{"_id":"582366d44f1c1b7304b37137","slug":"chaubari-fair-today-the-main-bath-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबारी मेला आज से मुख्य स्नान 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबारी मेला आज से मुख्य स्नान 14 को
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
ram ganga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा के प्रसिद्ध चौबारी मेले की विधिवत शुरुआत बृहस्पतिवार से हो रही है। प्रशासन की ओर से इसका उद्घाटन किया जाएगा। मेला 17 नवंबर तक चलेगा। मुख्य स्नान 14 नवंबर को है। बुधवार को नखासे में घोड़े-घोड़ी और गाय, भैंस समेत कई पालतू पशु लाए गए। दूर-दूर से लोग आने शुरू हो गए हैं। बैलगाड़ियां भी आने लगी हैं। हालांकि अभी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अधूरी हैं। प्रशासन का पंडाल भी नहीं लगा है। नखासे में पहुंचे लोगों की शिकायत अंधेरा होने पर बिजली का समुचित बंदोबस्त न होने की रही।
रामगंगा घाट पर बैरीकेटिंग की जानी है, लेकिन नहीं की गई है। हालांकि स्नान के लिए घाट स्थल तय हो गए हैं। प्रशासन ने पिछले साल की तरह रामगंगा चौकी से घाट स्थल तक जाने का रास्ता बनाने का निर्णय लिया है। घाट सड़क मार्ग वाले पुल के नीचे बनाए जाएंगे। रामगंगा का पानी अभी भी साफ नहीं है। स्नान के लिए प्रशासन डैम से पानी छुड़वाने का इंतजाम कराएगा। वहीं, ठेकेदारों ने बैलों की बिक्री के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है, लेकिन प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हो रहा है। पिछले साल भी बैलों की बिक्री प्रतिबंधित थी। इसको लेकर मेला ठेकेदारों ने नाराजगी जाहिर की थी।
मेला अध्यक्ष एडीएम प्रशासन एसपी वर्मा ने बताया कि बैलों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां लगातार जारी हैं। बृहस्पतिवार से मेले विधिवत उद्घाटन के साथ शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही लाइटिंग समेत अन्य तैयारियां भी पूरी हो जाएंगी। घाट निर्माण का काम समय से पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि चौबारी मेला में दूर जिलों से भी लोग आते हैं।