फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Charging station company betrayed the contract, also accused of beating

Bareilly News: चार्जिंग स्टेशन कंपनी ने अनुबंध कर दे दिया धोखा, पिटाई का भी आरोप

Tue, 02 Dec 2025 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
Charging station company betrayed the contract, also accused of beating
सुभाषनगर थाने में कंपनी के अफसरों के खिलाफ कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। चार्जिंग स्टेशन कंपनी ने अनुबंध कर संचालक को धोखा दे दिया। स्टेशन संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो कंपनी के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी आदर्श दीक्षित ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि चौपुला रोड पर वह चार्जिंग स्टेशन चलाते हैं। दस महीने पहले कंपनी को 10 लाख रुपये देकर फ्रेंचाइजी ली थी। अनुबंध के दौरान कंपनी ने दो किमी के दायरे में दूसरा चार्जिंग स्टेशन नहीं खोलने की बात कही थी। इसके बावजूद कंपनी ने धोखा देते हुए दूसरे चार्जिंग स्टेशन भी खुलवा दिए। कंपनी की ओर से दी जाने वाले सुविधाएं भी कम कर दी गईं। परेशान होकर आदर्श ने चार नवंबर को कंपनी के गुरुग्राम स्थित दफ्तर में लीगल नोटिस भेजा। इसके बाद कंपनी के लोग उनसे रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि 20 नवंबर को कंपनी के पीआरएम राहुल राय अपने साथी अनुराग रावत व इजहार के साथ आए और आदर्श की पिटाई करने लगे। चार्जिंग स्टेशन से बैट्रियां ले जाने लगे। आदर्श और कंपनी के बीच एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी 27 नवंबर को मालगोदाम रोड पर कंपनी के राहुल राय, अनुराग और इजहार ने साथियों की मदद से लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed