{"_id":"6112dce88ebc3ef40818cf76","slug":"charging-points-will-be-made-from-next-week-bareilly-news-bly455951370","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले सप्ताह से बनने लगेंगे चार्जिग प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले सप्ताह से बनने लगेंगे चार्जिग प्वाइंट
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनाया जा रहा चार्जिंग स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी तेज, सीएनडीएस ने चार्जिग स्टेशन पर पूरा किया अधिकांश काम
विज्ञापन
बरेली। नवंबर से शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की कोशिश की जा रही है। बसों के चार्जिग स्टेशन पर अगले सप्ताह चार्जिग प्वाइंट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। 45 दिनों के अंदर यह काम पूरा किया जाना है।
रोडवेज और आरटीओ की ओर से शहर में इलेक्ट्रिक बसों का रूट तय किया जा चुका है। बसों की चार्जिग के लिए स्वालेनगर में सीएनडीएस स्मार्ट सिटी के तहत चार्जिग स्टेशन बना रही है। सीएनडीएस का दावा है कि चार्जिग स्टेशन पर अब सिर्फ फिनिशिंग का काम बाकी है। सीएनडीएस के जेई हिमांशु कुमार ने बताया कि पेंटिग, दरवाजे लगाने, इंटरलॉकिंग, जल निकासी, बिजली सप्लाई जैसे काम 15 अगस्त से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। 15 अगस्त के बाद पीएमआई इलेक्ट्रिक मोबिबिलिटी सॉल्यूशन की ओर से चार्जिग प्वाइंट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। कंपनी के राजीव नायर ने बताया 45 दिनों में यह काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसी बीच इलेक्ट्रिक बसें भी मिल जाएंगी। इन बसों का ट्रायल कर नवंबर से संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
तय नहीं हुआ किराया
इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद रोडवेज ने अब तक किराया तय नहीं किया है। नगरायुक्त, आरटीओ, एसपी ट्रैफिक और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक की कमेटी ने महीना भर पहले बसों के तीन रूट तय किए थे। बाद में जनप्रतिनिधियों ने कई और रूट शामिल करने का भी सुझाव दिया मगर इस पर भी अब तक काम नहीं हुआ है। शुरूआत में अधिकारी लखनऊ की तरह किराया तय करने का दावा कर रहे थे। अब इस पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।