फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet will be prepared on the basis of investigation report of Additional Commissioner

Bareilly News: अपर आयुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर तैयार होंगे आरोपपत्र

Sun, 24 Nov 2024 06:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet will be prepared on the basis of investigation report of Additional Commissioner
बरेली। भू अधिग्रहण घोटाले में लोक निर्माण विभाग पीलीभीत के तत्कालीन अधिशासी अभियंता उदय नारायण और सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार के खिलाफ अपर आयुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपपत्र तैयार होंगे। जांच रिपोर्ट की प्रति के साथ लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड पीलीभीत के अधिशासी अभियंता को आरोपपत्र तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बरेली-सितारगंज हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहीं परिसंपत्तियों का मूल्यांकन एनएचएआई की निजी एजेंसी ने किया था। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने इसका सत्यापन
विज्ञापन

किया था। भुगतान हो जाने के बाद पता चला कि अधिक मुआवजा हासिल करने के लिए कुछ अफसरों और अभियंताओं की मिलीभगत से खेल हुआ। इसकी पुष्टि कमिश्नर की ओर से अपर आयुक्त प्रशासन प्रीति जायसवाल के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय जांच टीम ने 27 सितंबर 2024 को की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन अधिशासी अभियंता उदय नारायण और सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार को जिम्मेदार माना गया था। सुरेंद्र कुमार सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उदय नारायण लखनऊ स्थित विभागीय मुख्यालय से संबद्ध हैं। शासन ने दोनों के खिलाफ आरोपपत्र जारी करने और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्य अभियंता अजय कुमार ने लोक निर्माण विभाग पीलीभीत के अधिशासी अभियंता को आरोपपत्र तैयार करने का आदेश दिया है। आरोपपत्र तैयार होने के बाद अनुमोदन के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed