फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaos: People struggling with traffic jams at various places.

अव्यवस्था : जगह-जगह जाम से जूझे लोग

Fri, 08 Nov 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Chaos: People struggling with traffic jams at various places.
बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना इस तरह लग रहा है जाम।
प्रतिबंधित मार्गों पर दिखे तीन पहिया वाहन, 20 से 30 मिनट इंतजार कर रहे लोग
विज्ञापन

आंवला। सहालग को देखते हुए बृहस्पतिवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। इससे जगह-जगह करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। जाम को खुलवाने के लिए बनाई गई व्यवस्था पूरी तरह फेल दिखी। इस दौरान तीन पहिया वाहन प्रतिबंधित मार्गों से गुजरते हुए दिखाई दिए। इससे पूर्व दिवाली पर्व को देखते हुए नगर में पांच दिवसीय रूट चार्ट तैयार किया गया था, जिससे काफी हद तक लोगों को राहत मिली, लेकिन पर्व के बीतते ही लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा।
विवाह का सीजन शुरू हो चुका है। 12 नवंबर से शादियां शुरू हो जाएंगी। इसके चलते बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को मेन बाजार, गंज त्रिपोलिया, घंटाघर चौक, पक्का कटरा बाजार, स्टेटबैंक रोड, भुर्जीटोला चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। यहां बेतरतीब तरीके से तीन पहिया वाहन खड़े किए गए थे। सड़कों पर जगह-जगह कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा था। इस दौरान पैदल चलने वाले नागरिकों को भी खासी परेशानी हुई। इस दौरान 20 से आधे घंटे तक जाम से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

कई बार दिए ज्ञापन, स्थायी समाधान नहीं निकाला
व्यापारी नेता सुनील गुप्ता, वरुण अग्रवाल, विजय गुप्ता, पं. अमित शर्मा ने बताया कि नगर में लगने वाले जाम को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए। शांति कमेटी की बैठक व पालिका चेयरमैन के साथ हुई बैठक में रूट चार्ट बनाकर, ई-रिक्शों को लाल व हरी प्लेट लगाने, मेन बाजार में वन-वे लागू करने की योजना कई बार बनाई गई, लेकिन आज तक किसी भी योजना पर अमल नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली पर्व पर बने रूट प्लान से सड़कों पर जाम नहीं लगा। आगे भी यही स्थिति बनी रहे। इसके लिए व्यापारियों के साथ बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से रूट चार्ट बनाकर दोबारा लागू करेंगे ताकि जाम से लोगों को निजात मिल सके।

- सैयद आबिद अली, चेयरमैन
---
केसर रेलवे क्राॅसिंग पर रोजाना लग रहा घंटों जाम

बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अतिक्रमण होने के कारण रोजाना घंटों जाम लग रहा है।
रोजाना इस क्राॅसिंग से हजारो की संख्या में वाहन गुजर रहे हैं। इधर से केसर चीनी मिल को गन्ना लेकर जाने वाले ट्रक-ट्रालियां भी गुजरती हैं। दरअसल, केसर रेलवे क्राॅसिंग से लेकर पूरे नदेली रोड पर दोनों ओर से खोखे व ठेले वालों ने अतिक्रमण कर नदेली रोड को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके चलते बाइक सवार तक को जाम के झाम को झेलना पड़ता है। क्षेत्र के लोग स्थानीय पुलिस प्रशासन से कई बार नदेली रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। संवाद

बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना इस तरह लग रहा है जाम।

बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना इस तरह लग रहा है जाम।

बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना इस तरह लग रहा है जाम।

बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना इस तरह लग रहा है जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed