फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaman Jahan will receive State Teacher Award for helping poor daughters

Bareilly News: गरीब बेटियों की मदद के लिए चमन जहां को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

Sun, 15 Dec 2024 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Chaman Jahan will receive State Teacher Award for helping poor daughters
बरेली। इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य चमन जहां को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2010 में प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं जिन्हें फीस, ड्रेस, स्टेशनरी आदि खरीदने में परेशानी होती थी, उनकी सहायता के लिए स्कूल में बैतुलमाल (धन संग्रह केंद्र) की स्थापना कराई।
विज्ञापन

शुरुआत में उन्होंने प्रत्येक माह रुपये देना शुरू किया। बाद में स्टाफ के अन्य सदस्य भी प्रेरित होकर बैतुलमाल में रुपये देने लगे। छात्राओं को आधुनिक तकनीक से रूबरू कराने के लिए कंप्यूटर लैब की स्थापना कराई। अब बैतुलमाल से समय-समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता की जाती है। हाल ही में 10वीं एशियन पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल करने वाली मूक बधिर एथलीट रिदम शर्मा भी इसी विद्यालय की छात्रा हैं। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ी को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित किया। मंडलीय समिति की संस्तुति, साक्षात्कार और मूल्यांकन के आधार पर राज्य चयन समिति की ओर से उनको चुना गया है। राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है। शासन स्तर से शुक्रवार देर रात सूची जारी कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed