फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chairman of Railway Board next week in Bareilly

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अगले सप्ताह बरेली में

Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chairman of Railway Board next week in Bareilly
indian railway
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल अगले सप्ताह बरेली आएंगे। उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेवले और उत्तर रेलवे के डीआरएम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके आने से पहले और बरेली प्रवास के दौरान क्या क्या किया जाए। इस बारे में रेलवे के शीर्ष अफसरों ने दोनों मंडलों से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

दोनों मंडलों के अफसर अपने अपने यहां दर्जनभर नए कामों का उद्घाटन और शिलान्यास के प्लान तैयार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रेल संचालन में सुधार के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे हैं। साथ ही यहां के लंबित मामले भी सुलझाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहामतगंज में रेलवे की अनुपयोगी भूमि के इस्तेमाल कराने पर विशेष चर्चा होगी। हालांकि इस भूमि को कामर्शियल इस्तेमाल के लिए डीआरएम की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे से दक्षिण की ओर ट्रेनों का संचालन तथा कुछ ट्रेनों को पूर्वोत्तर रेलवे से डायवर्ट करने का प्रस्ताव तैयार किया है। जो कि इस समय रामपुर और मुरादाबाद होकर हाबड़ा, लखनऊ तथा अन्य स्थानों के लिए संचालित होती हैं। चेयरमैन की अगवानी के लिए दो दिन पहले पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा तथा उत्तर रेलवे के जीएम भी आएंगे। वह तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed