फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CGST raids two firms over suspected tax evasion of Rs 29 crore

Bareilly News: 29 करोड़ की कर चोरी की आशंका में दो फर्मों पर सीजीएसटी का छापा

Sun, 17 May 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
CGST raids two firms over suspected tax evasion of Rs 29 crore
बरेली। सिटी स्टेशन के निकट जसौली रोड पर स्थित न्यूरिश फॉरएवर, सीबीगंज के बिधौलिया में स्थित ताज टोबैको प्रोडक्ट की जांच के बाद शनिवार को सीजीएसटी टीम एक कारोबारी व उसके मैनेजर को हिरासत में लेकर लौट गई। फर्म संचालक पर 29 करोड़ रुपये सीजीएसटी चोरी की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के 25 अफसरों की टीम बरेली आई थी। दो दिनों तक दो फर्मों के गोदामों पर पहुंचकर बिल, स्टॉक रजिस्टर और लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। छानबीन में टैक्स चोरी और दस्तावेज के बिना अवैध कारोबार का भी पता चला। बताते हैं कि बरेली में अवैध तरीके से तंबाकू उत्पाद तैयार कर मेरठ, सहारनपुर समेत अन्य जिलों में धनश्री ब्रांडनेम से बिक्री करते थे। कारोबारियों के सीजीएसटी रिटर्न में अनियमितता मिलने पर टीम ने रिकॉर्ड खंगाला। गड़बड़ी मिलने पर बिधौलिया के कारोबारी को हिरासत में लेकर साथ ले गई। किला थाना प्रभारी संतोष कुमार के मुताबिक, टीम के अनुरोध पर पुलिस बल मुहैया कराया था। ताज टोबैको प्रोडक्ट्स के कारोबारी को टीम साथ लेकर गई है।
विज्ञापन


नकली पान मसाला बनाकर दूसरे जिलों में करते थे बिक्री
एक व्यापारी ने बताया कि धनश्री कानपुर की रजिस्टर फर्म है। आशंका जताई कि संबंधित कारोबारी बरेली में अवैध तरीके से पान मसाला व अन्य उत्पाद बनाकर दूसरे जिलों में बिक्री करते थे। कहा कि बरेली में विभिन्न नाम से नकली पान मसाला बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed