Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Central GST raid on businessman's house, cash worth Rs 5 crore recovered

Bareilly News: कारोबारी के घर सेंट्रल जीएसटी का छापा, पांच करोड़ की नकदी मिली

Wed, 05 Nov 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Central GST raid on businessman's house, cash worth Rs 5 crore recovered
बरेली। सेंट्रल जीएसटी की एसआईबी की नोएडा व ग्रेटर नोएडा से आई टीम ने शास्त्री नगर के रहने वाले फैक्टरी संचालक तरुण अग्रवाल व वरुण अग्रवाल के घर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान घर से पांच करोड़ की नकदी मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने गेट लॉक करके लेन-देन के अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शास्त्री नगर के रहने वाले कारोबारी परसाखेडा में इलेक्ट्रानिक सामान बनाने व गद्दे बनाने की फैक्टरी चलाते है। उनका माल बरेली के बाहर भी जाता है। सूत्र बताते है कि सेंट्रल जीएसटी की टीम लंबे समय फर्म की निगरानी कर रही थी। लेन-देन के अभिलेख में गड़बड़ी मिलने के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम दोपहर में तीन गाड़ियों से कारोबारी के घर पहुंची। व्यापारी के घर पांच करोड़ की नकदी मिलने के बाद आयकर विभाग भी मामले की जांच में जुट गई है। कारोबारी भाइयों पूछताछ भी की जा रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि कारोबारी ने नकदी का हिसाब व कागज दिखाने की बात टीम से कही है। कार्रवाई की जानकारी होने के बाद भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल व कई अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और टीम से बात भी की। अधिकारियों ने जांच पूरी होने के बाद ही कुछ भी कहने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन

---------
परसाखेड़ा स्थित फैक्टरी भी जा सकती है टीम
- नोएडा से आई जीएसटी की टीम कारोबारी के घर के बाद उनकी फैक्टरी भी जा सकती है। बताया जा रहा है कि वहां भी कारोबार से जुडे अहम दस्तावेज मिल सकते है। हालांकि कारोबारी के घर के बाहर भी माल से लदी गाड़ी खड़ी हुई थी, जिससे अनुमान है कि माल कारोबारी के घर में भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed