फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebrated Independence Day with flag hoisting.

Bareilly News: ध्वजारोहण कर मनाया जश्न-ए-आजादी

Mon, 17 Aug 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 17 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Independence Day with flag hoisting.
बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को पूरा जिला देशभक्ति से सराबोर रहा। तहसीलों और ग्रामीण अंचलों में सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक प्रतिष्ठानों और चौक-चौराहों पर ध्वजारोहण कर जश्न-ए-आजादी मनाया। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद कर उनको नमन किया गया। वहीं, देशभक्ति के तराने और नारों के बीच लोकतंत्र की बुनियाद को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


मीरगंज। तहसील परिसर में एसडीएम निधि शुक्ला और तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, थाना परिसर में सीओ अजय कुमार, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता और चीनी मिल में यूनिट हेड विजयवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद कर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। देशभक्ति के नारों के साथ प्रभातफेरियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन

शाही। थाना परिसर में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सेवा ज्वालापुर में ग्राम सचिवालय पर पूनम देवी, बगरऊ में मुन्नी देवी, लालपुर में सोमपाल, चकरपुर में नासिर अली खान के अलावा अन्य गांवों में भी ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालकर क्रांतिकारियों के जीवन से संबंधित प्रसंगों को बताया। दुनका में भी ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला। तहसील परिसर में एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, थाना परिसर में सीओ हेमंत उपाध्याय, स्वतंत्रता सेनानी जगदीशजी पार्क में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक प्रह्लाद अग्रवाल, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य सुमन निगम सहित अन्य शिक्षण संस्थानों, थानों, ग्राम पंचायत कार्यालयों आदि में ध्वजारोहण कर जश्न मनाया गया। चेयरपर्सन आबिद अली ने पालिका सभासदों व कर्मचारियों संग तिरंगा यात्रा निकाली। कस्बे में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। संवाद
रामनगर/इफको आंवला/सिरौली/अलीगंज/बिशारतगंज/भमोरा। रामगनर विकासखंड कार्यालय में वरिष्ठ सहायक रामेंद्र शर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुशील कुमार और पुलिस चौकी में नरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। प्रभात फेरियां निकाली गईं। पॉलपोथन नगर इफको टाउनशिप में इफको उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। सुरक्षा जवानों और एनसीसी व स्काउट-गाइड टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने कहा, जब देश को हरित क्रांति की जरूरत थी तब इफको ने किसानों तक पारंपरिक यूरिया पहुंचाया। इस दौरान सत्यजित प्रधान, आरके शर्मा, मुकेश खेतान, हीरालाल यादव, इम्प्लाइज यूनियन अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महामंत्री गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस वर्ष परीक्षा में अव्वल आए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सिरौली नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष चमन सकलैनी ने, थाने में इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, प्यास साधन सहकारी समिति पर अध्यक्ष पुनीत गुप्ता और केसरपुर डाकघर में निजामुद्दीन ने ध्वजारोहण किया। अलीगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर गैनी में प्रधानाचार्य दिनेश अवस्थी, साधन सहकारी समिति धनेती करगपुर में सभापति वीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। गैनी, अलीगंज, सूदनपुर आदि गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक आशुतोष सिंह, क्षेत्रीय सहकारी समिति व सहकारी संघ पर सभापति प्रदीप मित्तल, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में नानकराम सागर, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मोहम्मद ताज उर्फ लाल मियां कुरैशी, थाने में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। मझगवां ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया। कस्बे में बृजेश आजाद की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में डॉ. वसीम अंसारी, पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, जुनैद अंसारी, मुजाहिद खान, तस्लीम, इमरान खान, सुनील गोस्वामी आदि शामिल हुए। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख आरती यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव व खंड विकास अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम के शिलालेख पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। संवाद

हाफिजगंज/भड़सर। थाने में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सपना पांडे, विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ अरुण कुमार, 132 केवीए लाडपुर विद्युत उपकेंद्र पर जेई सुशील कुमार, गांव नवदिया रघुनाथ सचिवालय पर समाजसेवी गुड्डू गंगवार ने ध्वजारोहण किया। गांव कुंवरपुर बंजरिया, बड़ेपुरा, भटपुरा जागीर, खोह ढकिया, खाईखेड़ा आदि में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संवाद

फरीदपुर/फतेहगंज पूर्वी/भुता। फरीदपुर तहसील परिसर में एसडीएम विदुषी सिंह और तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया। फतेहगंज पूर्वी के बाशिदों ने शनिवार को तिरंगा रैली निकाली। इसमें बाइक और ट्रैक्टरों को शामिल किया गया। दोपहर 1:00 बजे लोग डाकघर के सामने एकत्र हुए। बाइकों और ट्रैक्टरों में तिरंगा लगाकर देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए रैली की शुरुआत हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा निर्धारित मार्गों से होती हुई डाकखाने लौटकर संपन्न हुई। आयोजक संजीत मिश्रा ने रैली में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। यात्रा में भाजपा नेता डॉ. महेंद्र देव, छत्रपाल सिंह दिवाकर, जवाहरलाल आदि शामिल हुए। नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय पाठक ने सभासदों संग ध्वजारोहण किया। शिक्षण संस्थानों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और ध्वजारोहण किया गया। भुता के परिषदीय विद्यालय में ग्राम प्रशासक बृजेश गंगवार, एक निजी स्कूल में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो अध्यक्ष ईशान ग्वाल ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। विद्यालयों में प्रस्तुतियां दीं। थाने में प्रभारी निरीक्षक, ब्लॉक कुआंडांडा में ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। संवाद

व्यापारियों ने शीशगढ़ में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, रामलीला मैदान से शुरू होकर लखा गांव पहुंची यात्रा, होली चौराहे पर हुआ समापन,
बहेड़ी/शीशगढ़/भोजीपुरा। शीशगढ़ नगर पंचायत, सीएचसी शीशगढ़ समेत अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। युवा, व्यापारी आदि ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम के जयघोष के साथ सहयोग किया। रामप्रकाश गुप्ता ने हरि झंडी दिखाकर यात्रा को रामलीला मैदान से रवाना किया। युवा व्यापारी मंडल अध्यक्ष अंकुश गुप्ता ने बताया कि लखा गांव होती हुई होली चौराहे पर यात्रा संपन्न हुई। इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा वसीम अकरम, लवी गुप्ता, रामौतार गंगवार, भद्रसेन गंगवार, वकार नायक आदि शामिल हुए। बहेड़ी में केसर चीनी मिल प्रांगण व नगर पालिका कार्यालय में वंदे मातरम का गायन हुआ। राजपाल पेट्रोल पंप से सुबह एसडीएम गोपाल शर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह ने शांति मार्च निकाला। तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम ने ध्वजारोहण किया। थाने में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, शेरगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, केसर मिल पर शरद मिश्र, नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल व अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी, गन्ना समिति परिसर में सचिव राजीव सेठ आदि संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन ने भी कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। इसके अलावा विधानसभा का चुनाव लड़ चुके नसीम अहमद के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भोजीपुरा ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बीडीओ विजय कांत मिश्रा, एडीओ पंचायत संजय दीक्षित आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय पीपलसाना चौधरी, कंपोजिट विद्यालय अभयपुर समेत आदि विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। धौंराटांडा में मोहम्मद इरशाद रिजवी के नेतृत्व में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष नदीम उल हसन ने ध्वजारोहण किया। थाने में सिपाहियों और चौकीदारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने स्टाफ को भोजन कराया। संवाद


नवाबगंज। तहसील परिसर में एसडीएम सचिन कुमार यादव ने, कोतवाली में इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने और नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने प्रभात फेरियां निकालीं। सेंथल में अध्यक्ष कंबर एजाज शानू आदि ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed