फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebrated in schools, students welcomed

Bareilly News: स्कूलों में मनाया गया उत्सव, हुआ विद्यार्थियों का स्वागत

Tue, 02 Jul 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Celebrated in schools, students welcomed
प्राथमिक विद्यालय ताखान में बच्चो के साथ मौजूद एडीएम ​ऋतु पूनिया।संवाद
पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह ने सदर तहसील के टाह पौटा के जूनियर हाईस्कूल में पहुंचकर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने अभिभावकों से कहा कि वे रोजाना अपने बच्चों को स्कूल भेजें। शासन ने डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये की धनराशि जूता, मोजा, स्कूल यूनिफॉर्म के लिए भेज दी है । जिसका वे सदुपयोग करें।
विज्ञापन

इधर, शिक्षकों ने प्रवेश उत्सव के पहले दिन स्कूल को खूब सजाया। डीएम संजय कुमार सिंह ने प्रधान को निर्देशित किया कि वे विद्यालय में इंटरलॉकिंग का कार्य कराएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तखान में अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया तो जूनियर हाईस्कूल सरौरा में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अलोक कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।
बता दें कि प्रवेश उत्सव के लिए जिले की सभी न्याय पंचायतों और स्कूलों में नोडल अधिकारी तैनात किए गए थे। इस दौरान सभी ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने भ्रमण कर स्कूल उत्सव का जायजा लिया। जिला समन्वयक राकेश पटेल और सचिन कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य और ग्राम प्रधान के अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बच्चों का स्वागत किया गया और मिष्ठान हलुआ बांटा गया।



--
रैली निकालकर किया जागरूक
पीलीभीत। स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग रोकथाम को लेकर जूनियर हाईस्कूल संतोषपुरा के शिक्षकों ने रैली निकाली। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। पीटीआई प्रखर मिश्र ने बच्चों को शपथ दिलाई। संचारी रोग से बचाव के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर संघमित्रा गौतम, गौरव वर्मा, ममता रानी, पूजा, चमन आरा, शैली शर्मा, राम पदारथ, सुमन, किशन कुमार, भगवान दास आदि मौजूद रहे।

मझोला। न्यूरिया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के तत्वावधान में रैली निकालकर संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा बच्चों को स्कूल भेजने की अपील भी की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ललिता गंगवार भी मौजूद रहे। संवाद

प्राथमिक विद्यालय ताखान में बच्चो के साथ मौजूद एडीएम ऋतु पूनिया।संवाद

प्राथमिक विद्यालय ताखान में बच्चो के साथ मौजूद एडीएम ऋतु पूनिया।संवाद

प्राथमिक विद्यालय ताखान में बच्चो के साथ मौजूद एडीएम ऋतु पूनिया।संवाद

प्राथमिक विद्यालय ताखान में बच्चो के साथ मौजूद एडीएम ऋतु पूनिया।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed