{"_id":"65ad957696d062a3d7075e74","slug":"cctv-footage-will-reveal-the-secret-of-attack-on-arto-bareilly-news-c-4-noi1138-329722-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा एआरटीओ पर हमले का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा एआरटीओ पर हमले का राज
Mon, 22 Jan 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम पर जानलेवा हमले के मामले में सीसीटीवी फुटेज से हकीकत सामने आएगी। पुलिस और परिवहन विभाग ने जांच तेज कर दी है।
एआरटीओ प्रवर्तन ने 18 जनवरी की सुबह नैनीताल रोड पर सिटिल गुप्ता का ओवरलोड ट्रक पकड़कर 1.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। आरोप है कि इससे बौखलाए सिटिल ने एआरटीओ को कार से कुचलने की कोशिश की थी। वह उन्हें धमकाने आरटीओ कार्यालय भी पहुंचा था। वहां अधिकारियों ने बीच-बचाव करा दिया। आरोप है कि सिटिल के साथ आरटीओ दफ्तर पहुंचे लोगों ने कार्यालय में पिस्टल भी लहराई थी। इज्जतनगर पुलिस ने 19 जनवरी को सिटिल गुप्ता के खिलाफ जानलेवा हमला करने व सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
घटना के बाद एआरटीओ राजेश कर्दम स्टाफ व गाड़ी समेत अयोध्या ड्यूटी पर चले गए हैं। वह 31 जनवरी के बाद लौटेंगे। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को उनके बयान और कार के तकनीकी मुआयने की जरूरत है। इधर, आरोपी सिटिल पक्ष ने रविवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से मुलाकात कर कहा कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हो। एसएसपी ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को सभी बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया है। काफी हद तक स्थिति एआरटीओ के बयान पर निर्भर करेगी।

ओम प्रकाश सिंह यादव।
विज्ञापन