फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CCTV cameras installed outside MLA residence

विधायक आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई टप्पेबाजी

Sun, 14 Feb 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed outside MLA residence
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पहचान छिपाने के लिए बाइक के नंबर पर लगा दिया था स्टीकर
विज्ञापन

पुलिस फुटेज के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश में जुटी

बरेली। खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिलाओं के जेवर उतरवाने वाले टप्पेबाजों के बारे में पुलिस ने अहम सुराग हाथ लगने का दावा किया है। प्रेमनगर की बीडीए कॉलोनी में व्यापारी नेता प्रवीण गोयल की मां के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के मुताबिक टप्पेबाजी करने वाले दोनों युवक एक बाइक पर सवार थे। उन्होंने वारदात से पहले करीब एक घंटे तक इलाके की रेकी की। बाइक के नंबर से न पकड़े जा सकें, इसलिए प्लेट पर स्टीकर चिपका दिया। एक के हेलमेट लगा होने से उसका चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है, जबकि दूसरा मास्क लगाए था। उसका चेहरा कुछ नजर आ रहा है। पुलिस दो बाइकों पर चार टप्पेबाज होने की बात कह रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है ।हालांकि फुटेज में चेहरे साफ न आने के कारण पुलिस को उन तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि गिरोह के बारे में काफी कुछ जानकारी हाथ लग गई है।
विज्ञापन

प्रवीण गोयल की मां सरोज गोयल के साथ यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर हुई थी। टप्पेबाजों ने उनकी सोने की चेन, अंगूठी और कड़े उतरवाकर कागज में रखवा लिए। टप्पेबाजों ने उन्हें बताया था कि वे आईजी कार्यालय के सिपाही हैं और सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करा रहे हैं। व्यापारी नेता की मां जब तक कुछ समझती टप्पेबाजों ने कागज बदल दिया। असली आभूषण खुद ले लिए और उन्हें नकली जेवर की पुड़िया थमाकर रफूचक्कर हो गए थे। इसी तरह टप्पेबाजों ने रामपुर बाग में ठगी की। मगर उस वारदात का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed