{"_id":"5f0cc2328ebc3e6364046e1f","slug":"cbse-mandal-topper-with-bareilly-s-shalaghya-scoring-99-6-points-bareilly-news-bly412557195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: बरेली की शालाघ्या 99.6 अंक के साथ रहीं मंडल टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: बरेली की शालाघ्या 99.6 अंक के साथ रहीं मंडल टॉपर
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सोमवार को अचानक जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट, बोर्ड ने नहीं जारी की मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन यानी सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा शालाघ्या मिश्रा ने 99.6 फीसदी अंक प्राप्त कर मंडल में टॉप किया है। यदि सीबीएसई की ओर से मेरिट लिस्ट जारी होती तो शालाघ्या प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहतीं।
बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत की छात्रा श्रद्धा पटेल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल में दूसरा स्थान पाया है, जबकि राधा माधव स्कूल बरेली के छात्र आशुतोष गंगवार और बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत की ही छात्रा वर्षा ने एक समान 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से मंडल में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस बार बोर्ड ने कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। स्कूलों से प्राप्त सूचना के आधार पर ही हर जिले ने अपनी मेरिट लिस्ट बनाई है। बरेली में 5755 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 85.87 विद्यार्थी पास हुए हैं। जनपद स्तर पर आशुतोष गंगवार ने दूसरा और सेंट फ्रांसिस की सुरभि वैश्य ने 98.2 फीसदी नंबरों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन से इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं प्रभावित हो गई थीं।

बिना पूर्व सूचना के जारी कर दिया रिजल्ट, परेशान हुए छात्र
बरेली। सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट इस बार बिना किसी पूर्व सूचना के घोषित कर दिया। इस बार बोर्ड ने मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की है। सभी स्कूलों ने अचानक एक साथ रिजल्ट देखना शुरू किया तो लोड बढ़ने से बोर्ड की वेबसाइट हैंग हो गई। छात्रों को रिजल्ट जानने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रिजल्ट आने की सूचना पर पहले तो स्कूल संचालकों के साथ ही छात्रों को भी भरोसा नहीं हुआ, लेकिन जब पता चला कि वाकई रिजल्ट आ गया है तो आपाधापी मच गई। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार अधिकांश स्कूलों ने रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नहीं बुलाया है। सभी पेपर न हो पाने के कारण औसत अंकों के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया है। सिटी कोऑर्डीनेटर वीके मिश्र ने बताया कि सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिग में 15 जुलाई तक रिजल्ट घोषित करने की बात कही थी, लेकिन कोई निश्चित तारीख नहीं बताई थी।
विज्ञापन