फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBSE Examination: Individual students missed last year will also be able to apply

सीबीएसई परीक्षाः पिछली साल चूके व्यक्तिगत छात्र भी कर सकेंगे आवेदन

Fri, 12 Feb 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
CBSE Examination: Individual students missed last year will also be able to apply
CBSE - फोटो : social media

अनुत्तीर्ण या परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों को ही मिलेगा मौका

विज्ञापन
बरेली। कोरोना महामारी के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने का छात्रों को एक और मौका मिला है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के व्यक्तिगत छात्रों को अब पंजीकरण कराकर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। स्पेशल विंडो 22 फरवरी से खुलेगी, इस पर 25 फरवरी तक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्र के मुताबिक, कई प्राइवेट छात्र कोरोना महामारी के चलते पंजीकरण नहीं करा पाने से निराश थे। ऐसे छूटे छात्रों के लिए अब सीबीएसई ने एक मौका दिया है। इसके लिए छात्रों को सीबीएसई की वेबसाइट पर पंजीकरण करने को कहा गया है। पंजीकरण वही छात्र कर सकते हैं जिन्होंने पिछली बार पंजीकरण कराया हो और रोल नंबर भी आवंटित हुआ हो, लेकिन परीक्षा न दे सके हों या फेल हुए हों। आवेदन की हार्ड कॉपी को कहीं जमा नहीं करना हैै। 25 फरवरी शाम पांच बजे तक ही आवेदन किए जा सकते हैं। 22 फरवरी को वेबसाइट पर आवेदन शुरू होंगे। सीबीएसई बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 25 छात्रों के बैच को छोटे-छोटे ग्रुप में विभाजित कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा। परीक्षा की फोटो लेकर सीबीएसई के प्रैक्टिकल एप पर अपलोड करनी होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए बोर्ड से ही परीक्षक और निरीक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed