{"_id":"6afcbf73e15252fd9407a790","slug":"case-registered-against-unknown-persons-for-the-theft-of-15-lakh-rupees-from-a-shop-counter-bareilly-news-c-419-1-bd11002-802-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुकान के काउंटर से डेढ़ लाख चोरी करने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुकान के काउंटर से डेढ़ लाख चोरी करने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
दो ग्राहकों पर रुपये से भरी थैली ले जाने का आरोप, सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच
शीशगढ़। कस्बे में किराने की दुकान के काउंटर से डेढ़ लाख रुपये से भरी थैली चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के सीसी फुटेज भी पीड़ित के पास उपलब्ध है।
कस्बा निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता उदयवीर सिंह और बेटा प्रिंस मिलकर किराने की दुकान चलाते हैं। नौ नवंबर सुबह दुकान खोलने के कुछ देर बाद दो ग्राहक सामान खरीदने पहुंचे। प्रिंस ग्राहकों को सामान निकालकर दे रहा था। इसी दौरान उदयवीर सिंह घर से काली पन्नी में डेढ़ लाख रुपये लेकर आए और उसे दुकान के काउंटर पर रख दिया।
आरोप है कि इसी दौरान दो ग्राहक सामान के साथ रुपये से भरी पन्नी भी ले गए। काफी खोजबीन के बाद दोनों ग्राहकों की पहचान पास के गांव के रहने वाले युवकों के रूप में हुई। पूछताछ करने पर उन्होंने रुपये ले जाने से इन्कार कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शीशगढ़ पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज चेक की है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। संवाद