फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case filed against relatives of minister in Bareilly under Gangster Act

Bareilly News: मंत्री के रिश्तेदार समेत सात पर गैंगस्टर का मुकदमा, जोगी नवादा गोलीकांड के हैं आरोपी

Wed, 09 Jul 2025 06:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 06:33 PM IST
सार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में बीते साल दिसंबर में महिला वकील के पति पर हमले व फायरिंग के आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जेल भेजे गए सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से एक आरोपी उत्तराखंड की एक मंत्री का रिश्तेदार है।

विज्ञापन
Case filed against relatives of minister in Bareilly under Gangster Act
गैंगस्टर एक्ट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा में अधिवक्ता रीना सिंह के पति लखन राठौर और उनके दो देवरों पर जानलेवा हमले के सात माह पुराने मामले में बुधवार को सात आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई बारादरी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने गैंग का सरगना जोगी नवादा निवासी सौरभ राठौर को घोषित किया है। एक आरोपी उत्तराखंड की एक मंत्री का रिश्तेदार है।

विज्ञापन


बारादरी थानाध्यक्ष के अनुसार, आठ दिसंबर 2024 की शाम जोगी नवादा में लखन राठौर और उनके दो भाइयों पर हत्या की नीयत से अवैध असलहों से फायरिंग की गई थी। इस संबंध में बारादरी थाने की पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में सौरभ राठौर, शिवम राठौर, अभिषेक और लालू पटेल को गिरफ्तार किया था। इन्हीं आरोपियों ने 23 जनवरी 2023 को भी रीना सिंह, उनके पति और देवरों की हत्या की नीयत से फायरिंग की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरात में बवाल: बरेली में बहनोई की करतूत दूल्हे पर पड़ी भारी, दुल्हन ने किया शादी से इनकार; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ है गिरोह का सरगना 
बारादरी थानाध्यक्ष ने बताया कि सात आरोपियों की अपराध की गंभीरता को देखते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस गैंग का सरगना सौरभ राठौर है। सौरभ के गिरोह के गुर्गों में जोगी नवादा का शिवम राठौर, आकाश राठौर, टिंकू राठौर, विशाल राठौर व संतोष साहू और गुलडिया निवासी लालू पटेल उर्फ शिवराज का नाम शामिल है। 

यह गिरोह समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त रहता है। अपने निजी लाभ के लिए किसी भी संगीन घटना को अंजाम देने से नहीं चूकता है। इस गिरोह का जनता के बीच स्वच्छंद रूप से विचरण करना लोकहित में उचित नहीं है। इन सात आरोपियों के अलावा रजत राठौर, हिमालय राठौर, अमित राठौर, अभिषेक और गोपाल मिश्रा के खिलाफ भी जल्द ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लालू के खिलाफ दर्ज हैं 14 मुकदमे 
पुलिस डोजियर के अनुसार गिरोह के सरगना सौरभ पर हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 14 आपराधिक मुकदमे सौरभ के गुर्गे लालू पर दर्ज हैं। टिंकू पर पांच और संतोष पर चार मुकदमे दर्ज हैं। शिवम, विशाल और आकाश के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कराई जाएगी। इन सभी की गतिविधियों की नियमित निगरानी के लिए उनकी हिस्ट्रीशीट खुलवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed