फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride refused to marry after groom's brother-in-law did shameful act in Bareilly

बरात में बवाल: बरेली में बहनोई की करतूत दूल्हे पर पड़ी भारी, दुल्हन ने किया शादी से इनकार; जानें पूरा मामला

Wed, 09 Jul 2025 12:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 12:51 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में मंगलवार रात एक शादी समारोह में बवाल हो गया। डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हे के बहनोई ने लड़की पक्ष से मारपीट की, जिससे दुल्हन की मां-भाई समेत पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
bride refused to marry after groom's brother-in-law did shameful act in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात आई बरात में दूल्हे के बहनोई ने बवाल कर दिया। उसने दुल्हन के साथ शर्मनाक हरकत की। विरोध करने पर लड़की पक्ष से मारपीट कर दी, जिससे दुल्हन की मां-भाई समेत पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था। उसने फायरिंग भी की। घटना के आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। उसकी करतूत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

बीसलपुर क्षेत्र से आई थी बरात 
जानकारी के मुताबिक क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात पीलीभीत जनपद के बीसलपुर क्षेत्र से बरात आई थी। लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन डीजे पर डांस करने लगे। इसी दौरान दूल्हे का बहनोई जेब से नोट निकालकर दुल्हन पर उड़ाने लगा। उसकी यह हरकत लड़की के भाइयों को नागवार लगी। उन्होंने विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगा। मारपीट करने पर उतारू हो गया। उस वक्त बड़े बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया। 

यह भी पढ़ें- गुरुकुल में छात्र की मौत: अनुराग ने फोन पर कहा था- पापा अकेले आना... कुछ बताना है, पहुंचे तो मिली लाश
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर 
बुधवार सुबह कन्यादान की रस्म हो रही थी, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ आ धमका। उसने दुल्हन के परिजनों से मारपीट कर दी। फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसके बाद फरार हो गया। घटना में दुल्हन की मां-भाई समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। यहां घायलों का उपचार किया गया। वहीं, लड़की पक्ष ने दूल्हे के बहनोई व अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, दूल्हा पक्ष के लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed