फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case also filed on behalf of grandfather of accused teenager In Bareilly

शीशगढ़ बवाल: घर के बाहर खड़े थे सैकड़ों लोग, लगा कि भीड़ दरवाजे तोड़ देगी; किशोर के दादा ने बताया मंजर

Sun, 20 Aug 2023 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Aug 2023 09:00 AM IST
सार

बरेली के शीशगढ़ में बवाल के बाद शनिवार को कस्बे में तनावपूर्ण शांति रही। कस्बे की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। बीच-बीच में सड़कों से गुजर रहीं पुलिस की गाड़ियां सन्नाटे को चीर रही थीं। आम लोग भी दहशत में नजर आए। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। 

विज्ञापन
Case also filed on behalf of grandfather of accused teenager In Bareilly
आरोपी के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ में बच्चों की कमेंटबाजी से शुक्रवार रात बवाल हो गया था। धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित एक समुदाय के सैकड़ों ने पहले थाने का घेराव किया, फिर आरोपी किशोर का घर घेर लिया। बवाल के बाद शनिवार को आरोपी किशोर के दादा की ओर से भी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन


शीशगढ़ थाने में उन्होंने मीडिया के सामने शुक्रवार रात का मंजर बयां किया। उन्होंने कहा कि कमेंट के बाद सुबह से ही माहौल खराब देखकर उन्होंने अपनी दुकान बंद रखी। परिवार भी घर में ही रहा। शाम होते ही माहौल और तनावपूर्ण होने लगा। इसके बाद घर में बाहर से ताला लगाकर परिवार अंदर बंद हो गया। 
विज्ञापन


रात 9:15 बजे उनके मकान के बाहर भीड़ जुट गई। लोग धार्मिक नारे लगा रहे थे। कुछ समय बाद भीड़ ने मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। दरवाजा तोड़ने का प्रयास भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समय तो उन्हें लगा कि भीड़ दरवाजा तोड़कर मकान में दाखिल हो जाएगी, लेकिन थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने उनको वहां से हटाया। इसके बाद भीड़ मकान से कुछ दूरी पर स्थित रामलीला ग्राउंड में नारेबाजी करने लगी। देर रात तक आवाजें आती रहीं। डर की वजह से परिवार सो नहीं पाया। 

सन्नाटे में शीशगढ़, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
शीशगढ़ में बवाल के बाद शनिवार को कस्बे में तनावपूर्ण शांति रही। कस्बे की ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। बीच-बीच में सड़कों से गुजर रहीं पुलिस की गाड़ियां सन्नाटे को चीर रही थीं। आम लोग भी दहशत में नजर आए।

लोग घरों से बाहर नहीं निकले। ज्यादातर लोगों ने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजा। कस्बे के ज्यादातर स्कूलों में नाममात्र की उपस्थिति रही। कई सीओ, इंस्पेक्टर, पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ और पीएसी के जवान कस्बे में तैनात रहे।

बवाल की आशंका को देखते हुए घरों व दुकानों के साथ कस्बे के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। दरअसल, शुक्रवार को पुलिस ने लापरवाही बरती थी। दिनभर सोशल मीडिया पर टिप्पणी जारी रही मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसका फायदा उठाकर भीड़ थाने से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए आरोपी किशोर के घर पर हमला करने पहुंच गई।

शनिवार को पुलिस ने वीडियोग्राफी भी कराई। अधिकारियों ने पैदल गश्त की। ड्रोन कैमरों से छतों की निगरानी की गई। छतों पर भी पुलिस तैनात की गई है। एसओजी ने भी डेरा डाल दिया है। सर्विलांस के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। 
 

पुलिस ने रूट मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा
शीशगढ़। देर रात कस्बे में पुलिस और पीएसी ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कस्बे के संभ्रांत लोग भी साथ रहे। सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। कहा कि अगर कोई इस प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed