फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two friends died after car fell into the canal during trial in pilibhit

नहर में गिरी कार: सिंगापुर से लौटे मुस्तफा और उसके दोस्त की मौत, हादसे ने छीनीं दो परिवारों की खुशियां

Fri, 07 Jul 2023 02:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 02:00 PM IST
सार

पीलीभीत के न्यूरिया में बृहस्पतिवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। बीसलपुर ब्रांच नहर में कार गिरने से दो दोस्तों की मौत हो गई। युवक कार खरीदने से पहले उसका ट्रायल कर रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Two friends died after car fell into the canal during trial in pilibhit
नहर में कार गिरने से दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया में बीसलपुर ब्रांच नहर में कार गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। कार सवार तीसरे युवक को ग्रामीणों ने बमुश्किल बचाया। न्यूरिया के मोहल्ला मियां यार खा निवासी मुस्तफा ने कार का सौदा किया था। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वो तिगड़ी मोहल्ले के सज्जाद और मियां यार खां निवासी नातिक के साथ कार का ट्रायल लेने के लिए नहर की पटरी पर गया था। 

विज्ञापन


वहां गड्ढों के साथ ही बारिश से फिसलन हो गई थी। इससे कार फिसलकर नहर में जा गिरी। ग्रामीणों ने कड़ी मक्कशत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। इनमें नातिक और मुस्तफा की मौत हो गई, जबकि सज्जाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना जैसे ही तीनों दोस्तों के घरों पर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुस्तफा चला रहा था कार 

घटना शाम करीब सात बजे की है। नातिक, सज्जाद और मुस्तफा कार से नहर पटरी की तरफ जा रहे थे। मुस्तफा ने आई-10 कार का सौदा किया था, असलिए वह कार का ट्रायल लेने के लिए नातिक और सज्जाद को साथ लेकर निकला था। कार मुस्तफा ही चला रहा था। बरसात होने के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। कई जगह गड्ढे भी थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और कार सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरी। कार पूरी तरह पानी में डूब गई।


ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: कॉलेज जा रही छात्रा की करंट लगने से मौत, जलभराव के कारण ट्रांसफार्मर की चपेट में आई
 

आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह नातिक और सज्जाद को बाहर निकाला, लेकिन तब तक नातिक की मौत हो चुकी थी। सज्जाद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मुस्तफा की तलाश करवा रही थी। रात करीब नौ बजे नहर से मुस्तफा का शव भी बरामद हो गया। दोनों के शव पहुंचते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। मां मुमताज इकलौते बेटे नातिक का शव देखकर बेसुध हो गई।

ये भी पढ़ें- बीवी ने दिया तलाक: शौहर ने निकाह के वक्त किया वादा तोड़ा... इसलिए उसका साथ छोड़ा; बताई पूरी कहानी

 

सिंगापुर से लौटा था मुस्तफा 

परिवार वालों ने बताया कि नातिक कस्बे की गैस एजेंसी में काम करता था। बीते माह ही उसकी मंगनी हुई थी। पांच-छह महीने बाद शादी होनी थी। नातिक से छोटी उसकी दो बहनें हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। मुस्तफा का एक भाई और है। मुस्तफा पिछले महीने ही सिंगापुर से लौटा था। वहां वह किसी फैक्टरी में काम करता था। अब वह ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहा था।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत में सनसनीखेज वारदात: गला काटकर तीसरी बीवी की निर्मम हत्या, वारदात के बाद आरोपी शौहर फरार
 

कार का ट्रायल लेने के लिए निकले थे तीनों दोस्त

पुलिस ने जब कार नहर से निकलवाई और उसके बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि कार तीनों दोस्तों में से किसी की नहीं है। छानबीन में पता चला कि मुस्तफा कार खरीदना चाहता था। शाम को वह दोनों दोस्तों के साथ कार का ट्रायल लेने के लिए गया था। इसी दौरान हादसा हो गया।

बारिश में कार चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

एआरटीओ कार्यालय के आरआई हरिओम सैनी बताते हैं कि बरसात में ड्राइविंग के दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर बारिश हो रही हो तो गाड़ी की गति सीमित रखें। शीशों पर बाइपर का लगातार इस्तेमाल करते रहें। कार के शीशे खोल लें, ताकि विंडस्क्रीन पर वाष्प न जम सके। वाष्प जमने से शीशे से बाहर साफ नहीं दिख पाता है। चलने से पहले ब्रेक जरूर चेक कर लें। बरसात में ब्रेक कभीृकभार चिपकने लगते हैं। एकदम ब्रेक नहीं लगाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed