{"_id":"ceeab75375bf9a30789c429837ac336b","slug":"cant-bord-election-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में चुनाव प्रशासन हुआ सख्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में चुनाव प्रशासन हुआ सख्त
बरेली
Updated Sun, 28 Dec 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र में जहां-तहां लगे बैनर-पोस्टर की वीडियोग्राफी कराने के बाद चुनाव प्रशासन ने सरकारी जगह से ऐसी सामग्री हटा दी है।
कैंट बोर्ड चुनाव के चलते सभासद पद के प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए जगह-जगह बैनर-पोेस्टर और होर्डिंग लगाए हैं। इसमें से उन बैनर पोस्टर को हटा दिया गया है जो सरकारी भवनों, सरकारी स्थानों, पेड़ और स्ट्रीट लाइट वाले पोल पर लगाए गए थे। यह अभियान अभी भी जारी है। रिटर्निंग अफसर (एडीएम सिटी) आलोक कुमार ने कैंट बोर्ड को वीडियोग्राफी के लिए कहा था। सीईओ एचआर अवस्थी ने इस काम की जिम्मेदारी इलेक्ट्रानिक एवं मैकेनिकल के जेई मनोज यादव को दी। वीडियोग्राफी के बाद बैनर पोस्टर हटाने के लिए दो टीम सेनेट्री इंस्पेक्टर मनोज तिवारी और दीप सक्सेना के नेतृत्व में बनाई गईं। ये टीमें बैनर-पोस्टर हटा रही हैं।
प्रत्याशियों को जारी हो सकते हैं नोटिस
बरेली। चुनावी खर्च का ब्योरा देने में प्रत्याशियों ने गंभीरता नहीं दिखाई हैं। इस सप्ताह केवल तीन प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा कैंट बोर्ड कार्यालय में प्रस्तुत किया है। रिटर्निंग अफसर ने प्रत्याशियों से हर सप्ताह शनिवार को चुनावी खर्चे का ब्योरा देने को कहा था। कार्यालय अधीक्षक डा. पारस नाथ ने बताया कि 57 में से अभी तीन ही प्रत्याशियों ने खर्चा रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए हैं। बाकी प्रत्याशियों से भी कहा गया है। ब्योरा न देने पर रिटर्निंग अफसर की ओर से नोटिस जारी किया जा सकता है।