फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Canned board asked the state government to share in revenue

कैंड बोर्ड ने राज्य सरकार से राजस्व में मांगी हिस्सेदारी

Wed, 24 Feb 2016 01:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कैंट बोर्ड ने राज्य सरकार से राजस्व में हिस्सदारी मांगी है। इसके लिए सीईओ की ओर से जिला प्रशासन व संबंधित विभागों को प्रत्यावेदन भेजा गया है। इस हिस्सेदारी से कैंट बोर्ड के खाते में लाखों रुपये आऐंगे। यह व्यवस्था दिल्ली और सिकंदराबाद में भी लागू है।
विज्ञापन

राज्य वित्त आयोग से राज्य सरकार को प्राप्त होने वाले कर राजस्व में से कैंट बोर्ड को भी हिस्सेदारी दिए जाने के लिए जिला प्रशासन को प्रत्यावेदन दिया गया है। इसमें दिल्ली व सिकंदराबाद कैंट बोर्ड को राज्य सरकार से मिलने वाली हिस्सेदारी का उल्लेख भी किया है। दिल्ली में तो राज्य सरकार को मिलने वाले राजस्व का .07 प्रतिशत कैंट बोर्ड को मिल रहा है।
विज्ञापन

यह दावा कैंट बोर्ड के सीईओ प्रमोद कुमार सिंह ने कैंट बोर्ड अधिनियम के तहत किया है। कैंट बोर्ड अधिनियम 2006 के सेक्शन 10 बी एवं भारतीय संविधान की धारा 243 पी के अनुरूप कैंट बोर्ड म्युनिसिपलिटी के समतुल्य है। इसके आधार पर कैंट बोर्ड को ग्रांट एवं रेवेन्यू शेयरिंग का अधिकार है। इसके अलावा म्युनिसिपल टैक्सेशन एक्ट 1881 के अनुसार देय है। उनका कहना है कि हमारे कर्मचारी प्रदेश सरकार को तमाम टैक्स देते हैं। इस लिहाज से बोर्ड को अपनी ओर से प्रत्यावेदन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed