फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Candidates said: The question paper did not follow the prescribed pattern.

Bareilly News: अभ्यर्थी बोले- प्रश्नपत्र पैटर्न के अनुसार नहीं आया

Fri, 05 Jun 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 05 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Candidates said: The question paper did not follow the prescribed pattern.
बरेली। टीजीटी परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जिले में 48 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पहले दिन पकड़े गए दो सॉल्वरों का मुद्दा दूसरे दिन भी गरमाया रहा। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बढ़ गई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र पैटर्न के अनुसार नहीं आया।
विज्ञापन

कुल 14547 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7011 ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि सॉल्वर पकड़े जाने के बाद चेकिंग प्रक्रिया और सख्त कर दी गई थी। प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा हुई, जिसमें 9311 में से 4479 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कई अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को स्वरुप के अनुसार न होने की शिकायत की। उनका कहना था कि इस बार प्रश्न चार मुख्य लेखकों से संबंधित नहीं थे। यह पिछले वर्षों के स्वरुप से अलग था। दूसरी पाली में चित्रकला की परीक्षा में 5236 में से 2532 परीक्षार्थी शामिल हुए। चित्रकला के प्रश्न बेहद लंबे थे, जिससे उन्हें हल करने में अधिक समय लगा। अंग्रेजी की परीक्षा में 48.10 फीसदी और चित्रकला की परीक्षा में 51.64 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रश्न बेहद लंबे आए, इससे एक-एक प्रश्न हल करने में अधिक समय लग रहा था।
विज्ञापन

जिले में 20 केंद्रों पर हुई परीक्षा

बरेली कॉलेज में पांच केंद्र, बरेली इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, गुलाब राय इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित 20 कॉलेजों में परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले परीक्षार्थी =
प्रश्नपत्र बीते वर्षों की तुलना में बेहद अलग रहा। जैसे प्रश्न इस बार पूछे गए अब तक ऐसे कभी नहीं पूछे गए। - नीलम शर्मा, तिलहर


मैं वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रही हूं। ये मेरा अंतिम प्रयास है। प्रश्नों के जवाब बेहद लंबे रहे। - देवराज, मुरादाबाद



परीक्षा की तैयारी पहले से कर रहा था, ये मेरा तीसरा प्रयास रहा। प्रश्नपत्र कठिन रहा। - सत्यप्रकाश सिंह, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed