फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Calf killed and injured after drinking cow's milk, complaint

Bareilly News: गाय का दूध पीने पर बछड़े को मार कर किया घायल, आईजी व डीएम से शिकायत

Sat, 29 Jun 2024 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Calf killed and injured after drinking cow's milk, complaint
फरीदपुर। नगर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी एक युवक ने गाय का दूध पीने पर बछड़े को मारकर घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराया और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू महासंघ के प्रियांशु गंगवार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मोहल्ला बक्सरिया निवासी रामू यादव की गाय बाहर बंधी हुई थी। तभी बछड़ा पहुंच गया और वह उसकी गाय का दूध पीने लगा। इसी को लेकर रामू आक्रोशित हो गया और उसने बछड़े को डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। बछड़े की मां पहले ही मर चुकी थी। इसकी जानकारी मिलने पर संघ के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। संघ के प्रियांशु गंगवार ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आईजी बरेली एवं डीएम बरेली को ट्वीट कर भी मामले की शिकायत की गई है। आईजी बरेली ने फरीदपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed