फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cable burst on digging for Shamiana

सड़क खोदकर लगाया शामियाना, केबल बर्स्ट

Thu, 26 Apr 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 26 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
cable burst on digging for Shamiana
marriage party
शाम होते ही शहर में जगह-जगह सड़क घेरकर धार्मिक, सामाजिक और वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं, इससे यातायात बाधित होने के साथ ही हजारों लोग प्रभावित होते हैं। बिना अनुमति होने वाले इन कार्यक्रम आयोजकों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से इसका दायरा भी बढ़ता जा रहा है। पुराना शहर में एक स्थान पर टेंट वाले ने सड़क खोदकर शामियाना लगाया तो भूमिगत केबल बर्स्ट हो गई, इससे उपकेंद्र से पोषित इलाकों में करीब सात घंटे तक बिजली पानी सप्लाई गुल रही। उधर, विभाग ने कार्यक्रम आयोजक और टेंट वाले के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर थाना बारादरी में दी है। 
विज्ञापन

जगतपुर उपकेंद्र से पोषित कुछ फीडर फाल्ट में हैं, मौसम बदलने लगा है, इसलिए विभाग ने लाइनें दुरुस्त कराने का अभियान शुरू कराया है। पिछले दो माह से एक दूसरे में जुड़े फीडरों को अलग कराने का काम जेई आरके झा ने आज सुबह 11 बजे शुरू कराया। इसके लिए उन्होंने शटडाउन ले लिया। इस बीच एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामियाना लगाने के लिए टेंट वाले ने सड़क पर लोहे की बड़ी राड ठोंक दी, इससे भूमिगत हाईटेंशन केबल बर्स्ट हो गया। लाइन चालू नहीं होने से कोई हादसा नहीं हुआ। कार्य पूरा होते ही लाइनें चालू करने की कोशिश हुई, लेकिन सप्लाई लगने की जगह अन्य लाइनें फाल्ट में आ गईं। 
विज्ञापन

जेई ने स्टाफ से पेट्रोलिंग कराई तो पता चला कि भूमिगत केबल फाल्ट में है। स्टाफ ने बताया कि सुखलाल नामक व्यक्ति ने सड़क पर कार्यक्रम कराया था, इसलिए लोहे की राड से शामियाना लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केबिल फाल्ट से सात घंटे तक बिजली पानी गुल रहने पर विभाग ने थाना बारादरी में कार्यक्रम आयोजक और टेंट वाले के  खिलाफ तहरीर दी है। विभाग ने दोनों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 

कब्जा करके पेड़ जला दिया, बिजली लाइन टूटी
बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित पवन विहार गेट के आसपास ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने को पहले लोगों ने चूना डालकर पेड़ कमजोर कर जलाए जा रहे हैं। बुधवार भोर होते ही कुछ लोगों ने पेड़ के नीचे कूड़ा डालकर आग लगा दी, इससे पेड़ सुलगकर बिजली लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरते ही लाइन में फाल्ट आ गया और ट्रांसफार्मर ठप हो गया। इस शरारत से घंटों सप्लाई गुल रही। इस मार्ग पर स्थानों पर लोगों ने पेड़ गायब कर कारोबार शुरू कर दिया, लेकिन लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और प्रशासन ने आंखें बंद कर ली हैं।

 
दोहना लाइन में फाल्ट, डीडीपुरम स्टेशन ठप
बरेली। बुधवार रात करीब नौ बजे अचानक दोहना लाइन में आए फाल्ट से डीडीपुरम उपकेंद्र ठप हो गया। इससे मॉडल टाउन, माधोबाड़ी, डीडीपुरम, प्रेमनगर आदि इलाकों में ब्लैक आउट हो गया। एसडीओ विजय कनौजिया और जेई जसीम अख्तर ने जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग शुरू कराई। आधी रात तक फाल्ट दूर करने के प्रयास जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed